लाइफस्टाइल

Basant Panchami 2026: थैंक यू - सेम टू यू नहीं बसंत पंचमी पर मिली शुभकामनाओं का ऐसा दें जवाब, देखें बसंत पंचमी विशेस का रिप्लाई क्या करें

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 23, 2026, 11:02 AM IST

Basant Panchami 2026 Wishes Reply, Thank You Message: आज बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन पर मां सरस्वती की पूजा करने के साथ साथ एक दूसरे को बधाई संदेश भेजने का भी चलन है। अगर आपको भी किसी ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भेजी हैं, तो उन्हें रिप्लाई में थैंक यू या सेम टू यू नहीं कुछ खास का लिखकर भेजें। देखें बसंत पंचमी विशेस का रिप्लाई क्या करें।

बसंत पंचमी विशेस का रिप्लाई क्या करें

बसंत पंचमी विशेस का रिप्लाई क्या करें

Basant Panchami 2026 Wishes Reply, Thank You Message: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन पर मां सरस्वती की पूजा होती है। सनातन धर्म में बसंत पंचमी के त्योहार का बड़ा महत्व माना जाता है, इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वहीं हरियाली, नई उर्जा और नई शुरुआत का ये त्योहार बहुत ही खास है। इस दिन पर पूजा पाठ करने के साथ साथ लोग अपने प्रियजनों के साथ त्योहार की बधाई भी बांटते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी किसी की शुभकामनाओं भरा मैसेज आया है, और आपको उसका कुछ अच्छा सा जवाब देना है। तो आपके लिए ये वाले थैंक यू, रिप्लाई मैसेज कॉपी पेस्ट करके भेजना बेस्ट हो सकता है। देखें बसंत पंचमी विशेस का रिप्लाई क्या करें, जिन्हें पढ़कर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

How to say Thank You for Basant Panchami Wishes

1. आपकी शुभकामनाओं ने मन को खुश कर दिया,

बसंत की खुशबू से दिन को भर दिया।

दिल से धन्यवाद इस स्नेह के लिए,

मां सरस्वती आप पर कृपा बनाए रखे

2. बसंत पंचमी की प्यारी शुभकामनाओं हेतु,

हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं।

आपका स्नेह यूं ही बना रहे,

यही प्रार्थना हम करते हैं।

How to say thank you for basant panchami wishes (1)

How to say thank you for basant panchami wishes (1)

3. आपकी शुभकामनाओं ने बसंत को और रंगीन बना दिया,

दिल में नई ऊर्जा भर दी।

स्नेह और अपनापन देने के लिए,

दिल से धन्यवाद स्वीकार करें।

Basant Panchami Wishes ka reply kya kre

4. आपकी शुभकामनाओं ने दिल को छू लिया,

मन में नई उमंग जगा दी।

इस स्नेह भरे संदेश के लिए,

हृदय से धन्यवाद कहता हूं।

5. बसंत पंचमी की सुंदर शुभकामनाओं हेतु,

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे,

और जीवन ज्ञान से भर जाए।

Basant Panchami Wishes Reply

Basant Panchami Wishes Reply

6. बसंत की इस पावन बेला में,

आपका संदेश सुखद लगा।

इन मधुर शुभकामनाओं के लिए,

हृदय से धन्यवाद कहना चाहूँगा

हैप्पी बसंत पंचमी शुभकामना संदेश

Basant Panchami quotes

Basant Panchami quotes

7. आपकी शुभकामनाओं से मन खिल उठा,

बसंत का रंग और गहरा हो गया।

इस स्नेह भरे संदेश के लिए,

दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगा

8. आपकी शुभेच्छाओं से जीवन में,

बसंत सा उल्लास भर गया।

इस मधुर संदेश के लिए,

दिल से धन्यवाद कहता हूं

Basant Panchami Images, Pics, Photo

Basant Panchami Images, Pics, Photo

9. वीणा की मधुर तान बजे,

अज्ञान का अंधेरा सजे।

मां सरस्वती का आशीर्वाद मिले,

हर सपना साकार हो जाए।

10. जब कलम चले तो इतिहास बने,

जब विचार उठें तो विश्वास बने।

मां सरस्वती का आशीर्वाद सदा रहे,

बसंत पंचमी पर हर सपना साकार बने

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article