लाइफस्टाइल

बिना हाथ गंदे किये कैसे छीलें आम, जानिए गिलास से आम छीलने का तरीका

Easy mango cutting tips (आम छीलने का आसान तरीका): इन तरीकों को अपनाक आप बिना हाथ गंदे किये आसानी से आम चील सकते हैं। यहां देखें आम छीलने के 3 सबसे आसान और साफ-सुथरे तरीके:

Image

बिना हाथ गंदे किये उठाएं रसीले आम का मजा

Easy Mango Peeling Tricks: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही 'फलों के राजा' आम का इंतजार खत्म हो जाता है। चाहे वह शेक हो, चटनी हो या फिर आम के स्वादिष्ट व्यंजन, इसे खाने का आनंद ही अलग है। लेकिन आम खाने के दौरान सबसे बड़ी चुनौती इसे छीलने की होती है। अकसर इसे छीलते समय हाथ चिपचिपे हो जाते हैं, रस कपड़ों पर गिर जाता है और काफी सारा गूदा छिलके के साथ ही बर्बाद हो जाता है।

आम छीलने का आसान तरीका

अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो कुछ तरीके हैं। इन तरीकों को अपनाक आप बिना हाथ गंदे किये आसानी से आम चील सकते हैं। यहां देखें आम छीलने के 3 सबसे आसान और साफ-सुथरे तरीके:

गिलास से आम कैसे छीलें

यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो बिना किसी झंझट के पूरा गूदा निकालना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धो लें। चाकू से आम को बीच से काटें और गुठली वाला हिस्सा अलग कर दें। अब एक कांच या स्टील का गिलास लें। आम के कटे हुए हिस्से को छिलके की तरफ से गिलास के किनारे पर टिकाएं।

हल्का सा दबाव डालते हुए उसे नीचे की ओर खिसकाएं। आप देखेंगे कि सारा गूदा बिना हाथ गंदा किए गिलास के अंदर गिर जाएगा और छिलका आपके हाथ में रह जाएगा।

चम्मच से आम कैसे छीलें

अगर आप आम के पल्प को बिल्कुल सुरक्षित तरीके से निकालना चाहते हैं, तो चम्मच का उपयोग करें। आम को दो बराबर हिस्सों में काट लें और बीज निकाल दें। एक साफ चम्मच लें और उसे छिलके और गूदे के बीच फंसाएं। चम्मच को धीरे-धीरे गोलाई में घुमाते हुए गूदे को खुरचें। इस तरीके से पूरा पल्प एक बार में ही बाहर आ जाता है और हाथों में चिपचिपाहट भी नहीं होती।

चाकू से कैसे निकालें आम

यह तरीका तब सबसे अच्छा है जब आप आम के छोटे-छोटे क्यूब्स खाना चाहते हैं। आम को दो भागों मे लकीरें खींचें, जिससे जाली जैसा पैटर्न बन जाए। ध्यान रहे कि छिलका न कटे। अब छिलके को पीछे की तरफ से थोड़ा दबाएं। ऐसा करने से आम के क्यूब्स बाहर की ओर उभर आएंगे।

इन स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप इस गर्मी में बिना किसी गंदगी के आम का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article