लाइफस्टाइल

चूहों को भगाने के लिए कौन से पौधे हैं, चूहे किस पौधे से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं

Rat Repellent plants (चूहों को भगाने के लिए कौन से पौधे हैं): सबसे पहले ये जान लें कि केवल पौधे लगाने से ही समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। घर और गार्डन की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है।

Image

बिना मरे घर से दूर भाग जाएंगें चूहे (AI Image)

Rat Repellent plants (चूहों को भगाने के लिए कौन से पौधे हैं): घर में चूहों का आना आम है। लेकिन समस्या तब हो जब ये चूहे घर को अपना स्थायी अड्डा बना लेते हैं। चूहे सांपों का पसंदीदा भोजन होते हैं। चूहों की तलाश में सांप में भी घर तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर में चूहों की समस्या से जितनी जल्दी हो सके छुटकारा पाया जाए। चूहों को मारने के लिए अगर आप केमिकल या रैट किल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो कुछ खास पौधे आपकी मदद कर सकते हैं। कई ऐसे पौधे होते हैं जिनकी तेज और तीखी खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती।

चूहे किस पौधे से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं

घर में गमले में ही लगने वाले ये पौधे प्राकृतिक तरीके से चूहों को घर और गार्डन से दूर रखने में मददगार माने जाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पौधे:

पुदीना

इसकी तेज मेंथॉल वाली खुशबू चूहों को असहज महसूस कराती है, इसलिए वे इसके आसपास आने से बचते हैं।

लैवेंडर

लैवेंडर भी एक ऐसा पौधा है जिसकी सुगंध इंसानों को सुकून देती है, लेकिन चूहों के लिए यह गंध परेशान करने वाली होती है। कई लोग घर के कोनों या खिड़कियों के पास लैवेंडर लगाते हैं ताकि चूहे दूर रहें।

गेंदा

गेंदा का पौधा भी प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करता है। इसकी तीखी गंध न केवल चूहों बल्कि कई कीड़ों को भी दूर रखती है।

चूहा किस पौधे से सबसे ज्यादा नफरत करता है

चूहा किस पौधे से सबसे ज्यादा नफरत करता है

चूहे किस गंध से नफरत करते हैं

रोजमेरी और अजवायन जैसे हर्ब्स की तेज खुशबू चूहों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करती है। चूंकि चूहे अपनी सूंघने की शक्ति पर काफी निर्भर होते हैं, इसलिए ऐसी गंध उन्हें असुरक्षित महसूस कराती है।

डैफोडिल

डैफोडिल का पौधा भी चूहों को दूर रखने में उपयोगी माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जिन्हें चूहे पसंद नहीं करते। इसके अलावा लेमनग्रास और यूकेलिप्टस जैसे पौधे भी तेज सुगंध के कारण चूहों को घर से दूर रखने में मदद करते हैं।

हमें ये ध्यान रखना होगा कि केवल पौधे लगाने से ही समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। घर और गार्डन की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। खुले में खाना, कचरा और गंदगी चूहों को आकर्षित करते हैं। इसलिए घर के एंट्री पॉइंट बंद रखना, कूड़ेदान ढककर रखना और नियमित सफाई करना भी जरूरी है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article