हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाना है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि प्लास्टिक सेहत और हमारे पर्यावरण के लिए कितना हानिकारक होता है। अगर पर्यावरण ही स्वच्छ नहीं रेहगा तो हम खुद को स्वस्थ्य रखने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। प्लास्टिक यूज को कम करने के लिए कई राज्य सरकारों ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक भी लगा रखी है। अंतराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का मेन उद्देश्य प्लास्टिक की वजह से जो प्रदुषण फैल रहा है, उसे कम करना है। प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल केवल बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बच्चे अपने पेरेंट्स को जो करते देखते हैं वहीं वो सीखते हैं। ऐसे में यह हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों को प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए जागरूक करें और साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें बताएं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों को प्लास्टिक के इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
बच्चों के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कैसे कम करें
1. बच्चों को प्लास्टिक के स्ट्रॉ का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित करें। इसकी जगह उन्हें स्टेनलेस स्टील का स्ट्रॉ दें।
2. प्लास्टिक के बजाय कपड़े का बैग इस्तेमाल करें।
3. ऐसे किसी भी सामान को खरीदने से बचें जो बोतल में आते हैं, इसकी जगह डब्बे वाला सामान ख़रीदें जैसे सर्फ का डब्बा क्योंकि प्लास्टिक की तुलना में कार्डबोर्ड रीसाइकल करना आसाना होता है और ये पार्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। बच्चे आपको कार्डबोर्ड वाली चीजें खरीदता देख वो भी प्रेरित होंगे।
4. पास्ता, चावल, अनाज आदि जैसे सामानों को स्टोर करने के लिए बैग या टिन के डब्बे का इस्तेमाल करें।
5. जब भी आप सामान ख़रीदने जाएं तो खुद का बैग या डब्बा लेकर जाएं ताकि प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल कम हो सके।
6. प्लास्टिक लाइटर की जगह माचिस का इस्तेमाल करें।
7. फ्रोज़न फ़ूड का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये प्लास्टिक के बैग में स्टोर किए जाते हैं।
8. घर पर प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
9. बच्चों के लिए डिस्पोजेबल डायपर की जगह कपड़े वाले डायपर यूज करें।
