मूंगफली की चिक्की क्यों रह जाती है मुलायम, यहां देखें पैकेट वाली एकदम क्रंची पीनट चिक्की की रेसिपी
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Dec 27, 2025, 09:43 AM IST
crunchy peanut chikki recipe in hindi: ठंड में मूंगफली और गुड़ खाने का अपना मजा है। लेकिन मूंगफली वाली चिक्की की बात ही अलग है। मीठे में या स्नैक्स में या बस ऐसे ही सर्दी एंजॉय करने के लिए - पीनट चिक्की हर दिल अजीज है। चलिए इस ठंड में इसे घर पर बनाते हैं और वो भी पैकेट वाले क्रंची टेस्ट के साथ।
मूंगफली की चिक्की बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका (Pic: iStock)
crunchy peanut chikki recipe in hindi: सर्दियों आते ही हम सभी को कुछ मीठा, कुरकुरा और घर जैसा स्वाद वाला स्नैक चाहिए होता है। ऐसे में मूंगफली की चिक्की (Peanut Chikki) एक लोकप्रिय और पारंपरिक विकल्प है। ये सिर्फ टेस्ट में बेस्ट नहीं है बल्कि बॉडी को एनर्जी देने वाली है और ठंड मिटाने वाली भी है। वैसे सर्दी में इसे घर पर भी बनाया जाता है। हालांकि कई बार ये मुलायम रह जाती है या एकदम टाइट हो जाती है जिससे अच्छा टेस्ट नहीं मिलता है। यहां देखें बाजार में पैकेट में मिलने वाली क्रंची पीनट चिक्की की रेसिपी।
मूंगफली की चिक्की की क्रंची वाली रेसिपी
सामग्री
- भुनी हुई मूंगफली: 250–300 ग्राम
- गुड़: 200–250 ग्राम
- पानी: 1–2 बड़े चम्मच
- एक चम्मच के करीब घी, पेपर सेटिंग के लिए
- बेकिंग सोडा या चीनी – स्वाद और कुरकुरेपन के लिए
मूंगफली की चिक्की स्टेप बाय स्टेप बनाने की विधि
- सबसे पहले मूंगफली को हल्का सुनहरा भूनें जब तक वह सुगंध और कड़क बनावट न दे। इसके बाद उन्हें ठंडा होने दें और छिलका निकालें।
- गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पानी के साथ एक भारी तले की कड़ाही में रखें। मध्यम आंच पर इसे घोलें जब तक यह अच्छी तरह पिघलकर गाढ़ी चाशनी न बन जाए।
- चाशनी की जांच: एक चम्मच चाशनी को ठंडे पानी में डालें। अगर वह तुरंत कठोर हो जाए तो यह crunchy stage में है। इसी समय आपको मूंगफली डालनी है।
- चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें और भुनी हुई मूंगफली मिलाएं। जल्दी से अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सभी मूंगफली चाशनी में लिपट जाएं।
- एक ट्रे या प्लेट पर घी लगा दें या बटर पेपर रखें। तैयार मिश्रण को तेजी से फैलाएं और थोड़ा ठंडा होने पर कटिंग स्पेस पर आकार दें।
- चिक्की को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर टुकड़ों में काटें और एयर-टाइट कंटेनर में रख दें।
मूंगफली की चिक्की ज्यादा कुरकुरा कैसे बनाएं
- सही कंसिस्टेंसी ही बाजार जैसी कुरकुरी चिक्की का मुख्य रहस्य है। जब गुड़ का सिरप hard-ball stage पर पहुंच जाए, तभी मूंगफली डालें।
- चिक्की आसानी से सेट हो और चिपके नहीं, इसके लिए ट्रे पर घी लगाना न भूलें।
- अगर आप चाहें तो थोड़ा बेकिंग सोडा या चीनी मिला सकते हैं। इससे चिक्की और ज्यादा crisp बन सकती है।
बाजार की तुलना में यह चिक्की ताजी, साफ गुड़ वाली, कम केमिकल वाली और अपने परिवार के स्वाद के हिसाब से बनाई जा सकती है। गुड़ और मूंगफली दोनों का पोषण सर्दियों में बॉडी को गर्म रखने और एनर्जी देने में मदद करता है।