लाइफस्टाइल

Ajwain Water: घर पर ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी, सर्दी-जुकाम से राहत का है जबरदस्त देसी नुस्खा

How to make ajwain water (अजवाइन का पानी कैसे बनाएं): सर्दी से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी इसमें आपको काफी आराम दे सकता है। जुकाम आदि को दूर करने का यह प्रभावी नुस्खा है। यहां देखें कि अजवाइन का पानी कैसे बनाया जाता है।

Image

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं (Pic: iStock)

How to make ajwain water (अजवाइन का पानी कैसे बनाएं): सर्दियों के मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से सर्दी, जुकाम और छाती में कंजेशन की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में दवाओं के अलावा घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। इनमें से एक लोकप्रिय और प्रभावी देसी नुस्खा है अजवाइन का पानी।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय की ओर से अजवाइन के पानी के गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ इसे घर पर खुद से तैयार करने की पूरी विधि भी बताई गई है। यह सरल, प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनने वाला उपाय जुकाम और कंजेशन में तुरंत राहत प्रदान करता है।

अजवाइन का पानी कैसे बनाते हैं

अजवाइन का पानी बनाने की विधि बहुत आसान है। सबसे पहले 1 कप पानी को उबालें। उबलते पानी में 1 चम्मच अजवाइन डाल दें। इसे धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें, ताकि अजवाइन के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं। फिर इसे छान लें और गुनगुना होने पर पी लें। दिन में 1-2 बार इसका सेवन किया जा सकता है। गुनगुने पानी में अजवाइन की खुशबू और स्वाद न केवल राहत देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है।

अजवाइन के पानी के फायदे

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो बलगम को ढीला करते हैं और सांस की नलियों को साफ करने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित सेवन से सांस लेने में आराम मिलता है और शरीर को राहत मिलती है। यह उपाय सदियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जा रहा है, खासकर मौसमी बीमारियों के दौरान।

आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का पानी न केवल जुकाम और कंजेशन में राहत देता है, बल्कि यह इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक है। यह उपाय बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इससे पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। खाली पेट लेने से पहले अपनी सहनशीलता जांच लें।

लेकिन सावधानी बरतें

गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। अगर सेवन के बाद पेट में कोई परेशानी या जलन महसूस हो, तो तुरंत बंद कर दें। बच्चों को देने से पहले भी विशेषज्ञ की राय लें।

इनपुट- आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article