लाइफस्टाइल

76 साल से बिहार की शान है ये रसीली मिठाई, जानें बस एक कप मैदे से ऐसे होती है तैयार, फटाफट नोट करें Recipe

Chandrakala Sweet Recipe (चंद्रकला मिठाई कैसे बनती है): बिहार अपने गाने और खाने के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहां की डिशेज काफी ज्याद मशहूर हैं और उतनी ही फेमस है यहां की मिठाइयां। यहां हं आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले 76 साल से बिहार की शान बना हुआ है।

Image

चंद्रकला मिठाई रेसिपी (photo Source: Canva)

Chandrakala Sweet Recipe (चंद्रकला मिठाई कैसे बनती है): अगर आपने अभी तक बिहार का सिर्फ लिट्टी-चोखा और गाजा मिठाई का स्वाद चखा है तो आपको अभी काफी कुछ एक्सप्लोर करना है। बिहार में कई सारी पारंपरिक मिठाइयां मिती हैं। इनका एक टुकड़ा जन्नत सा एहसास देता है। ऐसी ही एक मिठाई है चंद्रकला। दिखने में गुजिया या यूं कहें चांद जैसी। ये बड़ी मीठी और रसदार होती है। चंद्रकला को घर पर बनाना काफी आसान है। यहां हम आपको इसे बनाने की कला सीखा रहे हैं।

चन्द्रकला बनाने की सामग्री-

  • मैदा-300 ग्राम
  • चीनी-3 कप
  • खोया-150 ग्राम
  • इलाइची पाउडर-1 चम्मच
  • सूजी-70 ग्राम
  • घी-3 चम्मच
  • नारियल-2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम पाउडर-2 चम्मच
  • तेल-2 कप
चंद्रकला मिठाई कैसे बनती है (Photo Source: iStock)

चंद्रकला मिठाई कैसे बनती है (Photo Source: iStock)

चन्द्रकला बनाने की विधि-

चन्द्रकला बनाने के लिए सबसे पहले आप खोया और सूजी को अच्छे से भून कर किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इस बर्तन में बादाम पाउडर, हल्की चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद एक अन्य बर्तन में मैदा और घी डालें और पानी मिलाकर अच्छे से गुथ लीजिए और इसे कुछ देर गिले कपड़े से ढ़ककर अलग रख दीजिये। 15 मिनट बाद इस आटे को थोड़ा सा लेकर पुड़ी की तरह बेल लीजिए और इसके ऊपर से तैयार मिश्रण को डालिए। अब इसे हाथों से गुजिया की तरह डिज़ाइन में तैयार कर लीजिए। अब एक पैन में तेल गरम करके इसे डालें और ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए। एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर गाढ़ी चाशनी तैयार कर लीजिए। अब फ्राई की हुई चन्द्रकला को इस चाशनी में डालें और 2 मिनट बाद निकाल लीजिए। तैयार है टेस्टी और लाजवाब मिठाई। आप चाहें तो इसके ऊपर से रबड़ी डालकर भी सर्व कर सकती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article