लाइफस्टाइल

चेहरे पर आएगी शीशे सी चमक, बस किचन में रखी इस चीज से तैयार करें फेस पैक, देखते रह जाएंगे लोग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 21, 2024, 01:46 PM IST

ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश हर किसी की रहती है। ऐसे में अगर आप भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां फेस पैक बनाने का तरीका।

Image

How to make besan face pack for glowing skin

नेचुरल ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए ये जरूरी है कि स्किन की सही देखभाल की जाए। स्किन केयर के लिए ज्यादातर लोग केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन नेचुरल स्किन के लिए जरूरी है कि इसकी देखभाल नेचुरल तरीके से की जाए क्योंकि केमिकल प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को नंचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।

बेसन और दूध का फेस पैक

नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए आप बेसन और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून बेसन और थोड़ा सा कच्चा दूध निकाल लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह लगाएं। इस फेस पैक को थोड़ी देर तक लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लें।

मिलेंगे ये फायदे

बेसन, दूध, हल्दी, गुलाब जल का फेस पैक इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा की रंगत भी साफ होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article