लाइफस्टाइल

कम उम्र में ही चेहरे पर नज़र आने लगी है झुर्रियां, तो घर पर इस तरह बनाएं Anti-Aging Cream

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 3, 2025, 03:27 PM IST

Anti-Aging Cream: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई भी सही से स्किन की देखभाल नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगी है। यहां हम एंटी-एजिंग क्रीम बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप रिंकल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

घर पर इस तरह बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम (Image: istock)

Anti-Aging Cream: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर हमारी सेहत के साथ साथ स्किन पर भी देखने को मिलता है। जंक फूड्स और ज्यादा तेल मसाले वाले खाने का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स नज़र आने लगती है। इन फाइन लाइन्स को कम करने के लिए लोग एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही एंटी-एजिंग क्रीम बना सकते हैं।

क्रीम बनाने का सामान

  • एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
  • बादाम का तेल – 1 चम्मच
  • विटामिन E कैप्सूल – 1
  • गुलाब जल – 1 चम्मच

क्रीम बनाने का तरीका

इस एंटी-एजिंग क्रीम को बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें। जेल लेने के बाद इसमें एक चम्मच बादाम का तेल डालें। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालें और फिर मिक्स करें। आखिरी में इसमें गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ये एक क्रीम के टेक्चर में आ जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस क्रीम को चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस क्रीम का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article