Navratri Day 4 Wishes: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य, यश और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों के दुख-दर्द दूर करती हैं और उनके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं।
मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं। माता के हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल, शंख, चक्र, गदा, अमृत कलश और सिद्धियों व निधियों से युक्त जप माला सुशोभित हैं। मां का यह स्वरूप शक्ति, साहस और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां देखें व्रत में पूरे दिन का डाइट प्लान
नवरात्रि के इस खास मौके पर भक्त मंदिरों में जाकर मां की पूजा करते हैं और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। इसके साथ ही लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर इस पर्व की खुशियां बांटते हैं। अगर आप भी नवरात्रि के चौथे दिन अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो मां कूष्मांडा के आशीर्वाद से जुड़े ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं।
Navratri Day 4 Wishes
1- सुबह सुबह लो माँ कूष्माण्डा का नाम,
दूर होंगे रोग, दोष, दुख और
पूरे होंगे बिगड़े काम
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
2- जो भी जाता है माँ के द्वार
मां भरती है झोली खाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां संकट हरने वाली…
3- देवी माँ कूष्माण्डा हैं
निर्भीक और सौम्यता का प्रतीक
माता की कृपा से
जीवन में नहीं आते दुख-तकलीफ
4- हमको था जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
शारदीय नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं…
5- माता रानी तेरे चरणों में बीते यह जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें कृपा आपकी बनी रहें हमपर..
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
6- सबकी सुनती हो जगदंबे
सुख पहुंचती हो मां अंबे
तेरे दर्शन का मैं प्यासा
पूर्ण कर दो मेरी आशा
शारदीय नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं।
7- रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
8- देवी माँ कूष्माण्डा हैं निर्भीक और सौम्यता का प्रतीक
माता की कृपा से जीवन में नहीं आते दुख-तकलीफ
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
9- असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाती मां
ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाती मां
आओ चढ़ाएं मां कूष्मांडा के चरणों में फूल
इनके आशीर्वाद से जीवन रहे अनुकूल
10- जो भी जाता है माँ के द्वार
मां भरती है झोली खाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां संकट हरने वाली…
हैप्पी नवरात्रि 2026
