लाइफस्टाइल

Monsoon Mosquito Prevention Tips: मानसून में बढ़ गया है मच्छरों का आतंक, सिर्फ 10 रुपये में होगा Mosquitoes का समाधान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2024, 11:15 AM IST

Monsoon Mosquito Prevention Tips: मानसून की बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की समस्या हो रही है। इसकी वजह से मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। घर की बालकनी में भी पानी भरने से मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Monsoon Mosquito Prevention Tips

Monsoon Mosquito Prevention Tips: मानसून दस्तक के साथ एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर लोग मच्छरों के आतंक से परेशान है। इस मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक से बचने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कॉइल, स्प्रे, मॉस्क्यूटो रिफिल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो एलर्जी का कारण बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मच्छरों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय - Home remedies to drive away mosquitoes

लहसुन

लहसुन सेहत के लिए तो फायदेमंद माना जाता ही है, लेकिन क्या आपको पता है ये मच्छरों को भगाने में भी असरदार है। लहसुन में सल्फर होता है जो मच्छरों को भगाने में सहायक साबित होता है। इसके लिए लहसुन में लौंग मिलाकर पानी में उबाल लें। फिर स्प्रे बोतल में भरकर घर में इसका छिड़काव करें।

अल्कोहल

मच्छरों को भगाने के लिए आप अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर में जिन जगहों पर मच्छरों का जमावड़ा है वहां थोड़ी मात्रा में अल्कोहल डाल दें। इसकी गंध से मच्छर भाग जाएंगे।

नीम का तेल

नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मच्छरों से बचने के लिए नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिलाएं और शरीर पर इसे अच्छी तरह लगा लें। इससे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।

कपूर

कपूर को जलाकर घर में रखने से मच्छर मर जाएंगे या कमरे से बाहर भाग जाएंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article