How to get rid of lice fast for kids: पेरेंट्स की तमाम सावधानियों के बाद भी उनके छोटे बच्चों के सिर में जूं आ ही जाते हैं। बच्चों के सिर में जूं होना बहुत आम समस्या है। जूं की समस्या गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि एक बच्चे से दूसरे बच्चे में संपर्क के जरिए तेजी से फैलती है। मसलन स्कूल, डे-केयर या खेल के मैदान में बच्चों का एक-दूसरे के सिर के करीब आना इस संक्रमण का मुख्य कारण बनता है। कई पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि इन जुओं की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं। क्या बच्चों के सिर में मेडिकर जैसे केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं?
बच्चों के सिर में जुएं हो जाए तो क्या करें?
जूं हटाने के लिए सबसे असरदार तरीका है बालों को अच्छी तरह कंघी करना। बाजार में मिलने वाली बारीक दांतों वाली का इस्तेमाल करें। ये कंघियां खासतौर से जुओं की समस्या से निपटने के लिए ही बनी हैं। बालों को हल्का गीला करके कंघी करने से जूं और उनके अंडे आसानी से निकल जाते हैं। यह काम हफ्ते भर तक डेली करें।
बच्चों में प्राकृतिक रूप से जूं से छुटकारा कैसे पाएं?
नारियल तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर रात में बच्चे के सिर पर लगाएं और सुबह धो दें। इससे जूं कमजोर होकर मरने लगते हैं। इसके अलावा नीम के पत्तों को उबालकर उस पानी से बाल धोना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
क्या बच्चों को मेडिकर लगा सकते हैं
बाजार में उपलब्ध मेडिकर जैसे एंटी-लाइस शैम्पू या लोशन जूं मारने में काफी मददगार साबित होते हैं। इनमें परमेथ्रिन जैसे रसायन होते हैं जो जूं के तंत्रिका तंत्र पर हमला करके उन्हें खत्म कर देते हैं। हालांकि, इनके उपयोग के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर बच्चे के सिर में जूं ज्यादा हो जाएं, तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-लाइस शैंपू या लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे निर्देशों के अनुसार ही इस्तेमाल करें और आंखों से दूर रखें।
Read Also: कौन सी कमी से मिट्टी खाते हैं बच्चे
बालों से जूं को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?
बच्चे के तकिए का कवर, तौलिया, कंघी या टोपी जैसी चीजों को नियमित रूप से साफ करें। इन चीजों को गर्म पानी में धोकर धूप में सुखाना बेहतर होता है, ताकि जूं दोबारा न फैलें। इसके साथ ही बच्चों को समझाएं कि वे अपनी कंघी, हेयरबैंड या कैप किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही बालों को साफ और बंधा हुआ रखना भी मददगार होता है।
