लाइफस्टाइल

Dark Underarms Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो ये घरेलू उपाय रातों-रात दिलाएगी छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 30, 2024, 06:46 AM IST

Dark Underarms Home Remedies in Hindi: अंडरआर्म्स का काला होना एक आम बात है। इस समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

How To Get Rid Of Dark Underarms

Dark Underarms Home Remedies in Hindi: ज्यादातर महिलाएं ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान रहती हैं। अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से वो अपनी पसंदीदा स्लीवलेस ड्रेस भी नहीं पहन पाती है। कई बार ये शर्मिंदगी का भी कारण बन जाता है। अंडरआर्म्स के कालेपन की कई वजह होती है जिनमें गर्म वैक्स यूज करना, हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल, रेजर का इस्तेमाल, हॉर्मोनल डिसबैलेंस, टाइट कपड़े पहनना, डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल, अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई ना करना शामिल है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

How To Get Rid Of Dark Underarms

नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए नींबू को काट लें और फिर 1-2 मिनट के लिए डार्क एरिया पर लगाएं। इससे अंडरआर्म्स का रंग हल्का हो जाएगा। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

ऑलिव ऑयल

इसके लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर लें और फिर इसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर इसे 1-2 मिनट के लिए स्क्रब करें। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। फर्क दिखेगा।

एपल साइडर विनेगर

एपल साइडर विनेगर डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को एपल साइडर विनेगर के साथ मिलाएं और फिर इसे आर्मपिट पर लगाएं। थोड़ी देर के बाद इसे पानी से धो लें।

नारियल का तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें स्किन लाइटनिंग एजेंट, विटामिन ई होता है। इसके लिए नारियल के तेल से रोजाना अंडरआर्म्स की मालिश करें और 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article