लाइफस्टाइल

Dark Circles: डार्क सर्कल की समस्या को करना चाहते हैं दूर, ये 3 आसान उपाय रहेंगे कारगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 07:34 AM IST

Dark Circles : डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लिया जा सकता है। इन उपायों की मदद से न सिर्फ डार्क सर्कल दूर होगा, बल्कि आंखों से आसपास के तनाव को भी कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के क्या हैं आसान से उपाय?

Image

डार्क सर्कल की समस्या कैसे करें दूर?

KEY HIGHLIGHTS
  • आलू के रस से करें डार्क सर्कल की समस्या दूर
  • नींबू और टमाटर डार्क सर्कल से दिला सकते हैं छुटकारा
  • डार्क सर्कल को कम करने के लिए आंखों के आसपास करें मसाज

Dark Circles : बढ़ते तनाव और डिप्रेशन की वजह से कई लोगों के आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन की परेशानी होने लगती है। इस परेशानी के कारण आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। इसलिए डार्क सर्कल को कम करना बहुत ही जरूरी है। डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के लिए स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानी को कंट्रोल करें। इसके अलावा आंखों के आसपास के तनाव को कम करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं, जिससे डार्क सर्कल की परेशानी को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं डार्क सर्कल को कैसे कम करें?

डार्क सर्कल से कैसे पाएं छुटकारा

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद तरीके

1. आलू का रस

डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए आलू का रस काफी बेहतरीन नुस्खा हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से छिलकर इसका रस निकाल लें। अब इसे अपने आंखों के आसपास लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक लगातार आलू के रस का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या दूर हो सकती है।

2. आंखों के आसपास करें मसाज

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आंखों के आसपास मसाज करें। मसाज के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा शहद के प्रयोग से भी डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. नींबू और टमाटर का रस

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए नींबू और टमाटर के रस का इस्तेमाल करें। इसके लिए टमाटर को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस को निचोड़ लें। अब इसे मिश्रण को अपने आंखों के आसपास लगाएं। इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ करें। इससे डार्क सर्कल की परेशानी कम हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article