लाइफस्टाइल

Hair Problem Solution: तिल के तेल में छिपा है बालों को बढ़ाने का गुण, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 12:04 AM IST

Sesame oil for Hair: बालों के लिए तिल का तेल हेल्दी हो सकता है। यह सर्दियों में आपके बेजान बालों की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही इससे झड़ते बालों की परेशानी कम की जा सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप बालों की ग्रोथ बेहतर करना चाहते हैं तो तिल के तेल को अपने बालों पर लगाएं। आइए जानते हैं बालों पर कैसे लगाएं तिल का तेल?

Image

बालों में कैसे लगाएं तिल का तेल

KEY HIGHLIGHTS
  • डैंड्रफ की परेशानी दूर करे तिल का तेल
  • तिल के तेल से बालों की बढ़ेगी ग्रोथ
  • बेजान बालों में चमक लाए तिल का तेल

Sesame oil for Hair: सर्दियों में तिल के तेल का काफी महत्व है। इसका इस्तेमाल भोजन से लेकर स्किन और बालों तक में किया जाता है। दरअसल, इस तेल में हीलिंग गुण होता है, जो आपकी कई परेशानियों को हील करने में असरदार हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिल के तेल में विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके लिए हेल्दी हो सकते हैं। बालों के लिए भी तिल का तेल काफी हेल्दी माना जाता है। यह आपके बालों को अंदर से मजबूती प्रदान कर सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ, झड़ते बाल जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों के लिए तिल के तेल के फायदे और इस्तेमाल का क्या है तरीका?

तिल के तेल से बालों को होने वाले फायदे

बालों में नियमित रूप से तिल का तेल लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

बेजान बालों में लाए चमक

तिल के तेल को नियमित रूप से अपने बालों पर लगाने से आपके बेजान बालों में चमक आ सकती है। दरअसल, इस तेल में मौजूद पोषक तत्व आपके स्कैल्प में गहराई तक पहुंचता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है।

बालों की करे ग्रोथ

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करें। दरअसल, यह इस तेल से बालों की मसाज करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

डैंड्रफ से छुटकारा

बालों से डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, यह तेल सिर से जुओं तक की परेशानी को दूर कर सकता है।

बालों में कैसे लगाएं तिल का तेल?

बादाम तेल और तिल का तेल

बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए बादाम तेल और तिल के तेल को अच्छे से मिक्स करके इसे हल्का सा गर्म कर लें। अब इसे ठंडा होने दें। बाद में इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

नारियल तेल और तिल का तेल

बेजान बालों की परेशानी को कम करने के लिए तिल का तेल और नारियल के तेल को मिक्स करके बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article