Cracked Heels Home Remedies: एड़ियों का फटना एक आम समस्या है। इस समस्या से घर के काम करने वाली महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। एड़ियों का फटना बदलते मौसम की वजह से होता है, लेकिन खाली पैर चलने और पैरों की सही देखभला ना करने की वजह से भी एड़ियां फटने लगती है। कई बार इनमें काफी दर्द भी होता और ये शर्मिंदगी का कारण भी बनते हैं। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के क्रैक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
फटी एड़ियों के घरेलू उपाय - Easy Home Remedies For Cracked Heels
नींबू और चीनी
इसके लिए नींबू को बीच से काट लें। फिर एक कटोरी में चीनी लें और नींबू के टुकड़े को इस चीनी में लगाकर एड़ियों पर घिसना शुरू करें। जब चीनी पिघल जाए तो इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
एलोवेरा और ग्लिसरिन
एलोवेरा स्किन को नमी पहुंचाने का काम करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें एक चम्मच ग्लिसरिन मिलाएं। फिर इस मिश्रण को एड़ियों पर लगाएं। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।
शहद
शहद नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। इसके लिए आधा बाल्टी गर्म पानी लें। फिर इसमें एक कप शहद डालें और 15 से 20 मिनट तक पैरों को इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद पैरों को तौलिए से साफ करें। ऐसा करने से एड़ियां मुलायम बनेगी और डेड स्किन सेल्स भी हटेंगे।
नारियल का तेल
फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल का तेल लें और उसे एड़ियों पर लगाकर रात में जुराब पहनकर सो जाएं। नारियल तेल फटी एड़ियों को नमी देता है जिससे स्किन मुलायम होती है।
