लाइफस्टाइल

कच्चा प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो अभी अपनाकर देखें ये नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2025, 02:11 PM IST

कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार ये शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। प्याज की बदबू को दूर करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपान सकते हैं। यहां हम कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें आप अपनाकर प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं।

Image

मुंह की दुर्गंध से कैसे छुटकारा पाएं (Image: istock)

सलाद के बिना खाना अधूरा सा लगता है। कई लोग बिना कच्चे प्याज के खाना खाना पसंद नहीं करते हैं। कच्चे प्याज का सेवन गर्मियों में लू जैसी समस्या से बचाने में कारगर तो है लेकिन समस्या इसे खाने के बाद होती है। दरअसल कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आती है। ये समस्या आम है, लेकिन ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप कच्चे प्याज की बदबू को दूर कर सकते हैं।

नींबू का पानी

नींबू में मौजूद एसिड प्याज की बदबू पैदा करने वाले सल्फर यौगिकों को बेअसर करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इससे कुल्ला करें या इसे धीरे-धीरे पिएं।

पुदीना और तुलसी के पत्ते

पुदीना और तुलसी दोनों ही प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर हैं। इनमें मौजूद तत्व मुंह की बदबू को प्रभावी ढंग से हटाते हैं। प्याज खाने के बाद पुदीना या तुलसी के कुछ पत्ते चबाएं।

सौंफ

सौंफ एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है जो खाने के बाद पाचन में भी मदद करता है। इसमें सुगंधित तेल होते हैं जो मुंह की बदबू को तुरंत खत्म करते हैं। खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाएं।

इलायची या लौंग

इलायची और लौंग दोनों ही अपनी तेज और ताजगी भरी खुशबू के लिए जाने जाते हैं। खाने के बाद एक इलायची या एक लौंग चबाएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article