Banana Peel for teeth Cleaning: बहुत से लोग केले के छिलके को कचरा समझते हैं। लेकिन केले का छिलका सिर्फ कचरा नहीं है। यह आपके दांतों को मोतियों की तरह चमका भी सकता है। जी हैां, इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स दांतों की सतह को साफ करने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
केले से घर पर अपने दांतों को सफेद कैसे करें
सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसका ताजा छिलका अलग कर लें। अब छिलके के अंदर वाले नरम हिस्से को दांतों पर हल्के-हल्के रगड़ें। करीब 2-3 मिनट तक पूरे दांतों पर इसे घुमाएं। इसके बाद 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें, ताकि पोषक तत्व दांतों की सतह पर असर कर सकें। फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें और अंत में हल्के टूथब्रश से ब्रश कर लें।
केले के छिलके को दांतों पर कब तक रगड़ना चाहिए
सबसे जरूरी बात यह है कि केले का छिलका बिल्कुल ताजा और साफ होना चाहिए। सड़े या गंदे छिलके का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया मुंह में जा सकते हैं। बहुत जोर से रगड़ने की गलती न करें, क्योंकि इससे मसूड़ों को नुकसान हो सकता है।
ध्यान रखें कि यह तरीका दांतों की गहराई से सफाई या कैविटी का इलाज नहीं करता। इसलिए रोजाना ब्रश करना और डेंटिस्ट की सलाह लेना जरूरी है। अगर आपको पहले से दांतों या मसूड़ों की समस्या है, तो इस उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Read Also: घर पर कीवी कैसे उगाएं
क्या आप केले के छिलके से अपने दांत साफ कर सकते हैं?
कुछ लोगों का मानना है कि नियमित उपयोग से दांतों पर चमक आ सकती है, लेकिन इसके वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। इसलिए इसे मुख्य इलाज की बजाय एक घरेलू और हल्के प्रयोग के तौर पर ही अपनाना चाहिए।
वैसे लोगों के अनुभव से कहें तो केले के छिलके से दांत साफ करना एक सस्ता और आसान तरीका है, लेकिन इसे संतुलित रूप से और सावधानी के साथ ही इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि दांतों की सेहत बनी रहे।
