लाइफस्टाइल

सफेद होते बालों को प्राकृतिक रूप से करें काला, अपनाएं ये असरदार नुस्खे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 11:42 PM IST

White Hair Remedies : बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों से बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में जिससे बाल काले और हेल्दी होंगे।

Image

White Hair Remedies

KEY HIGHLIGHTS
  • सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए घरेलू उपाय
  • बालों के लिए केमिकल प्रॉडक्ट्स से बनायें दूरी
  • मेहंदी और आंवला जैसी चीजें बालों के लिए है हेल्दी

White Hair Remedies : आधुनिक समय में कम उम्र में भी लोगों को सफेद बालों की परेशानी हो रही है। इस परेशानी को दूर करने के लिए हम कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। अधिकतर लोग सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों को फायदा पहुंचने के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों को काला करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। अगर आप बालों को प्राकृतिक रूप से काला करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे बालों को प्राकृतिक रूप से काला किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों को नैचुरल तरीके से काला करने के उपाय क्या हैं?

बालों को नैचुरल तरीका से काला करने के उपाय

बालों को प्राकृतिक रूप से काला कपने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

मेहंदी और नारियल का तेल

बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए मेहंदी और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 कटोरी में 2 से 3 चम्मच मेहंदी पाउडर लें। इसमें इसमें 10 से 15 चम्मच नारियल तेल मिक्स करके गर्म करें। जब मेहंदी कलर छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इस तेल को छानकर अपने बालों पर लगाएं। नियमित रूप से इस तेल से बालों की मसाज करने से आपके बालों का रंग काला किया जा सकता है।

आंवला और नारियल का तेल

बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आंवला और नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवला का रस लें। इसे नारियल तेल में मिक्स करके गर्म करें। अब इस तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जरूरत पड़ने पर तेल को अपने बालों पर लगाकर मसाज करें। नियमित रूप से इस तेल को बालों में लगाने से आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले हो सकते हैं।

भृंगराज का करें इस्तेमाल

नैचुरल रूप से बालों को काला करने के लिए भृंगराज का प्रयोग किया जा सकता है। भृंगराज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो न सिर्फ आपके बालों को काला कर सकता है, बल्कि इससे इस्तेमाल से बालों को मजबूती भी मिल सकती है। बालों को काला करने के लिए भृंगराज अर्क को नियमित रूप से बालों में लगाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article