How To Clean Non Stick Pan (नॉन स्टिक तवा कैसे साफ करें): आपके भी किचन में नॉन स्टिक बर्तन होंगे ही, जिनपर तेल या गंदगी जमी हुई होगी। बेशक ही नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करना भी आसान नहीं होता है, ज्यादा यूज कर लेने पर कई बर्तन खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने नॉन स्टिक बर्तनों को एकदम चकाचक साफ करना चाहते हैं। तो ये वाले आसान नुस्खे आपके बहुत ही ज्यादा काम के हो सकते हैं।
How To Clean Non Stick Utensils, नॉन स्टिक बर्तन कैसे साफ करें
गर्म पानी डाल लें
नॉन स्टिक बर्तनों को साफ रखने के लिए, एक हैक जो आपके काम का हो सकता है वो ये है कि, आप जब भी खाना बनाएं उसी वक्त बर्तन में गर्म पानी डाल दें। गर्म पानी से चिपकी हुई गंदगी तो तेल साफ हो जाएगा।
सिरका और बेकिंग सोडा
बर्तनों को साफ करने के लिए आप नॉर्मल साबुन नहीं बल्कि सिरका और बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बहुत ही क्लीन लुक मिलेगा। स्क्रबर में अगर आप ये लगाएंगे और फिर बर्तन धोएंगे तो अच्छी सफाई हो जाएगी।
नींबू और साबुन
नींबू में बहुत शानदार क्लीनिंग एजेंट्स होते हैं। बर्तन साफ करने के लिए आपको नींबू और बर्तन धोने वाला साबुन साथ लेना है। और गर्म पानी के साथ बर्तन धोना है। ऐसा करने से आपके बर्तन साफ भी हो जाएंगे और बर्तन पर किसी प्रकार के कोई निशान भी नहीं आएंगे।
अगली बार आपको जब भी बर्तन साफ करने हो, तो जरूर ही ये वाले सिंपल और असरदार हैक्स फॉलो करें।
