लाइफस्टाइल

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? हेयर वॉश करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 19, 2025, 07:32 AM IST

क्या बालों को रोजाना धोना सही है? यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हफ्ते में कितनी बार बालों को धोना चाहिए। अगर आप रोजाना शैंपू करते हैं तो यहां जान लें क्या है इसके नुकसान ।

Image

क्या रोजाना बालों को धोना चाहिए (Image: istock)

जब बात हेयरकेयर की होती है तो लोगों को काफी कंफ्यूजन होती है। ज्यादातर लोगों को ये समझ नहीं आत कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए। कुछ लोग रोजाना शैंपू करते हैं तो कुछ लोग हफ्ते में एक से दो बार। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए। अगर नहीं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए।

ऑयली बालों के लिए

अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, तो आपको हर दूसरे दिन या दिन में एक बार धोना पड़ सकता है।

सूखे और घुंघराले बाल

इन बालों को कम धोने की जरूरत होती है। हफ्ते में 1-2 बार शैंपू करना पर्याप्त होता है, ताकि बालों का प्राकृतिक तेल बना रहे।

पतले बालों के लिए

ये जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए इन्हें नियमित रूप से धोने की जरूरत होती है।

घने बाल

इन्हें हफ्ते में 2 बार धोना काफी होता है।

केमिकल ट्रीटेड या रंगीन बाल

ज्यादा धोने से इनका रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए, हफ्ते में केवल 2 बार शैंपू करना ठीक रहेगा।

आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से बालों को धोएं

अगर आप बहुत पसीना बहाते हैं या प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको बालों को ज्यादा धोने की जरूरत पड़ सकती है।अगर आप बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं, तो पसीने के कारण बालों में गंदगी जमा हो जाती है, इसलिए उन्हें रोजाना धोना पड़ सकता है। ऐसे में माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करना बेहतर है।

मौसम के हिसाब से

गर्मी के मौसम में, पसीने और गंदगी के कारण बालों को अधिक बार धोने की जरूरत पड़ सकती है। सर्दियों में, बालों को कम धोना भी ठीक रहता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article