लाइफस्टाइल

हर कोई हो जाएगा आपकी खूबसूरती का दीवाना, अगर आपने भी अपना लिया दादी-नानी का ये नुस्खा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2025, 11:26 AM IST

दादी-नानी के जमाने से स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाए जाते हैं। लेकिन आजकल स्किन केयर के लिए लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको दादी-नानी के ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन की ग्लो को बरकरार रखते हैं।

Image

Untitled design

गर्मियों में चेहरे का निखार अक्सर खो जाता है। ऐसे में चेहरे के नूर को बरकरार रखने के लिए लोग तमाम कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दादी-नानी के नुस्खे अपनाकर चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं दादी-नानी स्किन की देखभाल के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करती थीं।

इस तरह बनाएं फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, तीन चम्मच दही, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद ले लें। इन सभी चीजों को मिलाकर एक अच्छा सा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। स्किन केयर के लिए इन सभी चीजों का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस पैक को गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। इसके बाद इस फेस पैक को कुछ देर के लिए लगा रहने दें। 15-20 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें।

स्किन के लिए फायदेमंद

इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की ग्लो बरकरार रहती है और स्किन पर अलग सी चमक आती है। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article