लाइफस्टाइल

4 Dark Lips: काले होंठों से होना पड़ता है शर्मिंदा तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, चमक उठेंगे आपके लिप्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:41 PM IST

Tips For Lightening Your Dark Lips: गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी होंठ न सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं बल्कि यह चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं। गुलाबी होंठ 'गॉड गिफ्ट' होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के होंठ समय के साथ-साथ काले पड़ने लगते हैं। इसके पीछे कई वजह होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

Image

Tips For Lightening Your Dark Lips

Home Remedies of Dark Lips: सजना संवरना खूबसूरत दिखना हर औरत को पसंद होता है। इसके लिए हर महिला कपड़ों से लेकर मेकअप तक पर विशेष ध्यान देती है, लेकिन कई बार काले होंठ पूरी खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। काले होंठ किसी को पसंद नहीं होते हैं। काले होंठों के पीछे कई वजह होती हैं। कई बार कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन या केमिकल भरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से होंठ काले हो जाते हैं। होंठों का कालापन परेशानी होती है, इसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है। जबकि नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आपके चेहरे का आकर्षण बढ़ाता है। कुछ लोग काले होंठों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट से कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है। काले होंठ से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

शहद व नींबू का लगाएं पेस्ट

अगर आप होठों के कालेपन से परेशान हैं तो शहद और नींबू के पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसे रोज सोते समय लगा कर सो जाएं। नियमित रूप से लगाने से आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे। होंठों का कालापन दूर हो जाएगा।

एलोवेरा व शहद का लगाएं पेस्ट

खूबसूरत व गुलाबी होंठों के लिए एलोवेरा और शहद से बनाएं पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा के पत्तों से जल निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें और इस मिश्रण को रोजाना 20 मिनट तक अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपकी होठों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

पानी ज्यादा पिएं

होंठों के कालेपन की समस्या से निजात पाने के लिए पानी पीने की मात्रा को बढ़ा दें। दिन भर में लगभग 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे होंठों में नमी बनी रहेगी और होंठ सूखने और फटने व कालेपन की समस्या दूर होगी। कोशिश करें अपने पास पानी की भरी एक बोतल जरूर रखें। पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article