Home Remedies For Acne: लगातार बदलती लाइफस्टाइल, खानपान में खराबी, प्रदूषण आदि किन्हीं कारणों की वजह से मुंहासों की समस्या पैदा हो सकती है। एक्ने की समस्या काफी ज्यादा आम है, खासतौर से केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने वाले लोगों को तो बहुत हद तक पिंपल की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर आप भी पिंपल या एक्ने की समस्या से परेशान हैं, और घर पर देसी इलाज करना चाहते हैं। तो पिंपल-फुंसी दूर करने के लिए ये वाले नुस्खे काम आ सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। ताजे एलोवेरा के पत्ते से निकला जेल सीधे एक्ने वाली जगह पर लगाने से सूजन और रेडनेस कम होती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
दही और शहद का पैक
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है और पोर्स को साफ रखता है। वहीं, शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीसेप्टिक है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
ग्रीन टी की पत्तियां
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इस्तेमाल की हुई ग्रीन टी की पत्तियों को ठंडा करके उनका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह त्वचा में जमा एक्सेस ऑयल को सोखता है और सूजन कम करता है।
भाप लेना
एक्ने की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को भाप देना एक बेहद आसान और असरदार तरीका है।
इसी के साथ आपको ध्यान रखना है कि, अपनी डाइट, लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। चेहरे को बार बार गंदे हाथों से न छूएं। वहीं अगर दिक्कत काफी ज्यादा है, तो डॉक्टर से परामर्श जरुर लें। ये लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है।
