लाइफस्टाइल

महबूब को भेजें ये शायरी, सिमट जाएंगी आपकी बाहों में, यहां देखें गर्लफ्रेंड के लिए होली की शायरी, रोमांटिक होली शायरी Love हिंदी में

लोगों पर होली की खुमार चढ़ गई है। इस खास मौके पर कुछ ऐसी शायरियां हैं इस त्योहार को और भी खास बना देंगी। अगर आप आज होली पर अपने महबूब को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें गर्लफ्रेंड के लिए कुछ चुनिंदा शायरी जो होली की शुभकामनाओं में प्यार का रंग घोल देंगे।

Image

Romantic Holi Shayari for girlfriend

इस होली अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ अलग तरह से विश करें। अगर वह आपके साथ हैं तो फिर क्या ही बात है, लेकिन अगर आपकी प्रेमिका आपसे दूर हैं तब भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप इस बार अपने महबूब को शायराना अंदाज में होली की शुभकामनाएं भेजिए। होली की इन रोमांटिक शायरियों से आप अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करा सकते हैं। कहने को ये शेर हैं लेकिन ये आपकी लव लाइफ में तड़का लगाने का काम करेंगे। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और भेज दीजिए होली की शुभकामना शायरी। यहां देखें होली गर्लफ्रेंड के लिए होली की शुभकामना शायरी:

1. जमाने के लिए आज होली है,

मुझे तो तेरी यादे रोज रंग देती है

2. इस बार होली ऐसी मनाऊंगा,

खुद को करके काला पीला, तेरी गली पहुंच जाऊंगा,

तू सोचती रह जाएगी,

और तेरे भाई के सामने तुझे रंग लगा जाऊंगा।

3. देते है आपको हम दिल से ये दुआएं,

होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं

4. दिल ने एक बार और हमारा कहना माना है,

इस होली पर फिर हमें उन्हें रंगने जाना है

5. होली है दिवाली मत समझना,

हम तुम्हारे घर आए तो मवाली मत समझना

6. बहुत हुआ इंतजार तुमसे दूर रहने का मुझे है मलाल

इस बार खेलेंगे होली हम लेके हांथ में गुलाल

7. वो हर दिन मुझे सताती है,

वो साथ हो तो मेरे लिए हर दिन होली है

8. राधा के रंग और कन्हैया के पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दी दुनिया सारी

9. पिचकारी खरीद के लाओ न,

थोड़ा रंग थोड़ा गुलाल भी लाओ न,

होली के बहाने मुझसे मिलने आओ

10. इस होली तुम न आई,

तो रंगो की वर्षा किसी और पर होगी

11. गुलाबी रंग आप के सपनो के लिए,सफ़ेद रंग आप के मन के लिए,

हरा रंग आप के जीवन के लिए, होली के इन सात रंगों के साथ आपकी जिंदगी रंगीन हो

12. होली देखो आई है रंग हज़ार लाई है,

संग में अपने खुशियों की सौगात लेके आई है

गर्लफ्रेंड को इस होली पर ऐसी शायरी कहकर उनका दिल जीत लीजिए, वो आप पर एक बार फिर दिल हार जाएंगी।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article