ली का त्योहार आ चुका है। इस खास मौके पर पत्नी से प्यार दिखाने का मौका तो हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आप भी उन्हें प्यार का तोहफा दे दीजिए, वो इस दिन को कभी नहीं भूलेंगी। रंगों के इस मौसम में पत्नी को बता दीजिए कि आप उनकी जिंदगी में कोई गम आने नहीं देंगे। उन पर अपने प्यार के रंग पूरी तरह से डाल दीजिए, ताकि वो इन्हें कभी छुड़ा ही न पाएं। पत्नी के साथ मिलकर होली की धूम मचाने की तैयारी कर लीजिए, उन्हें भी बता दीजिए कि मस्ती करने के लिए वो तैयार हो जाएं। होली में सबसे पहले अपनों को शुभकामनाएं देनी होती हैं। अपनों में पत्नी ही तो सबसे पहले आती हैं। तो इस खास मौके पर इन बेहतरीन शायरी की पिचकारी से उनपर होली के रंग छिड़क दें:
1. होली के इस त्यौहार पर, हमने हवा में रंग उड़ाया है,
आज कोई ग़म ना करना, खुशियों का मौसम आया है
2. कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
3. मोहब्बत के रंग तुम पर बरसा देंगे आज,
अपने प्यार की बौछार से तुम्हें भीगा देंगे आज
4. मस्ती के रंग में भीगे हुए, आ रही है रंगीलों की टोली,
ऐसी धूम मचाएंगे, सालों साल याद रहेगी यह होली
5. होली आयी रंगों की बहार लाई,
रंग से बचने सब खेले आंख मिचोली
6. रंगीन दुनिया हो और मौसम सुहाना,
तुम्हें हर खुशी मिले जिससे हो तुम्हारा ताना बाना
7. सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें,
आपके चहरे पर होली का रंग हो
8. पूनम का चांद, रंगों की डोली,
चांद से उसकी चांदनी बोली,
खुशियों से भर दे सबकी झोली,
मुबारक हो आपको ये होली
9. सब रंगों को मिला कर पानी में, सतरंगी नदियां बहाई हैं,
कर देंगे सबके चेहरों को लाल,होली की ऐसी खुमारी छायी है
10. देखो आई है खुशियों की बौछार,
रंगो में है अजीब सा खुमार,
इसलिए होली के त्यौहार में है खुशियों का संसार
11. प्यार हमेशा रहे अपनों के संग,
खुशियां घर में हो और झूमे सारा तन मन,
ऐसा हो इस बार होली का रंग।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
12. महक रही है चारों ओर खुशियां, हवा ये हमसे आ कर बोली है,
रंग लगाओ गालों पर धीरे से, बुरा ना मानो होली है
उम्मीद करते हैं कि आपको पत्नी के लिए होली की शायरी जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको लगता है कि इन शायरियों से आप अपनी धर्मपत्नी के होली को और रंगीन बना सकते हैं तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और भेज दीजिए इनमें से अपनी पसंदीदा शायरी।
