Holi par kya banaye (Chana Chaat Recipe): सुबह के नाश्ते या फिर शाम के स्नैक्स में अगर आप कुछ हेल्दी और बिना तेल मसाले की चीज खाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए उबले हुए काले चने बेस्ट हैं। काले चने में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है जो सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसके साथ ही इसे बनाने में आपको किसी भी तेल या मसाले की जरूरत नहीं है जिसके कारण ये हेल्दी स्कैक्स जल्दी बन भी जाता है। तो आइए जानते हैं पारुल गुप्ता की यूनिक पानी वाली चना चाट बनाने की आसान सी रेसिपी जो होली के लिए भी बेस्ट रहेगी।
पानी वाली चना चाट बनाने के लिए सामग्री
- 1 गिलास इमली का पानी
- 2 कप काले चने
- 2 कप पानी
- 1 छोटा प्याज
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच काला नमक
- 1/2 नमक
- 1 चम्मच कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच चाट मसाला
- एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक चम्मच पुदीना पाउडर
- एक चम्मच गुड़ का पाउडर
- एक चम्मच नींबू का रस
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 4-5 आइस क्यूब्स
- एक बड़ा खीरा ( बारीक कटा हुआ)
- दो टमाटर (कटे हुए)
- एक बड़ा प्याज (मोटे-मोटे कटे हुए)
- दो उबले हुए आलू (मोटे-मोटे कटे हुए)
- हरी मिर्च एक सा दो (बारीक कटी हुई)
- नमक (स्वाद अनुसार )
- आधा चम्मच काला नमक
- एक चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- एक चम्मच चाट मसाला
- आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
पानी वाली चना चाट बनाने की विधि
- सबसे पहले 2 कप काले चने को कूकर में डालें। अब उसमें 2 कप पानी डालें।
- इसमें एक कटा हुआ प्याज, 4-5 लहसुन की कलियां और 1 चम्मच नमक डालकर कूकर के ढक्कन को ढक दें।
- अब एक बाउल लें और इसमें काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर , चाट मसाला , भुना हुआ जीरा पाउडर , पुदीना पाउडर, गुड़ का पाउडर डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से मिला लें। ऊपर से इस पानी में बारीक कटा हुआ हरा धनिया और 4-5 आइस क्यूब्स डालें। इस तरह चाट वाला पानी बनकर तैयार हो जाएगा।
- 5.चना चाट में डालने के लिए एक बाउल लें और उसमें उबले हुए काले चने डालकर उपर से कटे हुए खीरे, टमाटर, प्याज, उबले हुए आलू, हरी मिर्च डालें। इन सब चीजों को चना के साथ मिक्स करें।
- 6. अब इसमें आप स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, चाट मसाला, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, मोटी कुटी लाल मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया को डालकर उपर से नींबू का रस डालकर इससे मिक्स कर दें।
लीजिए इस तरह तीखी, खट्टी, मीठी और चटपटी मसालेदार पानी वाली चना चाट बनकर तैयार है। आप इस हाई प्रोटीन, जीरो कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाली चाट को बिना टेंशन के सर्व करें।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
