लाइफस्टाइल

Hindu Nav Varsh 2023 Wishes Shayari: ऋतु से बदलता हिन्दू साल..., शायरियों के जरिए दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, कहें नवसंवत्सर मंगलमय हो

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 22, 2023, 07:39 AM IST

Hindu Nav Varsh 2023 Wishes Shayari in Hindi: आज यानी 22 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ हो गया है। जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। अनुमान के मुताबिक, करीब 1 अरब 14 करोड़ 58 लाख 85 हजार 123 साल पहले सृष्टि की रचना हुई थी। इस अवसर पर आप शायरी, मैसेज, विशेज, कोट्स के जरिए अपने करीबियों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं (hindu nav varsh 2023 ki hardik shubhkamnaye) दे सकते हैं।

Image

Hindu Nav Varsh 2023 Wishes Shayari: ऋतु से बदलता हिन्दू साल..., शायरियों के जरिए दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, कहें नवसंवत्सर मंगलमय हो

Hindu Nav Varsh 2023 Wishes Shayari in Hindi: आज यानी 22 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ हो गया है। इस दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इसी दिन मां जगदम्बा की आराधना के दिन नवरात्रि का आगाज होता है। इसी दिन जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। गुरु अंगद देव साहिब का अवतरण भी इसी दिन हुआ था और महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। आराध्य देव वरुणावतार भगवान झूलेलाल साईं का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर आप शायरी, मैसेज, विशेज, कोट्स के जरिए अपने करीबियों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं (hindu nav varsh 2023 ki hardik shubhkamnaye) दे सकते हैं।

Hindu Nav Varsh 2023 wishes in hindi, Hindi Nav varsh quotes

नववर्ष सभी समुदायों के लिए नवीनता का प्रतीक होता है एवं नए वर्ष के अवसर पर सभी लोग नवीन संकल्प लेते है। इस अवसर पर आप अपने करीबियों और सगे-संबंधियों को हिंदू नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दे सकते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेश के साथ विक्रम संवत 2080 की बधाई दे सकते हैं।

ऋतु से बदलता हिन्दू साल

नए वर्ष में आई मौसम में बहार

बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ

ऐसे मनाया हिन्दू नववर्ष का त्यौहार

हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं।

ना सर पे ताज चाहिए

ना दुनिया पे राज चाहिए

हिन्दू नववर्ष मै बस इतनी ख्वाहिश

ईश्वर का साथ और आशीर्वाद चाहिए

Hindu Nav varsh 2023 shayari, messages, HD Videos

इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना

दिल में यादों के चिराग जलाये रखना

बहुत प्यारा सफर रहा विक्रम संवत् 2079 का

बस ऐसा ही साथ संवत् 2080 में भी बनाये रखना

नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष

गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नववर्ष

कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार

संगीतमय सजता प्रकृति का आकार

चैत्र की शुरुवात से होता नव आरंभ

यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ

हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं।

Hindu Nav Varsh 2023 status

आपको और आपके परिवार को एक शानदार नव वर्ष की शुभकामनाएं!

ईश्वर आपको हमेशा सफलता का रास्ता चुनने की सद्बुद्धि प्रदान करें।

नए साल के दिव्य और सुंदर रोशनी आपके जीवन को

सफलता, शांति और समृद्धि से रोशन करें।

हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

नव वर्ष के प्रथम दिन और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर

माता रानी आप सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें

2080 हिन्दू नवीन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hindu Nav varsh Status Download

फिर कुछ नये ख्वाब, सजाने हैं

फिर कुछ नये किरदार, निभाने हैं,

फिर कुछ नये अंधेरे भी, डालेंगे अपना डेरा,

फिर कुछ नये चिराग, जलाने हैं.

हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो

नए वर्ष का नया प्रभात

बस खुशियां ही खुशियां लाए

मिट जाए सब मन का अंधेरा

हर पल बस रोशन हो जाए

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article