लाइफस्टाइल

Hindi Diwas Images, Wishes: हिंदी दिवस पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, Hindi Diwas Status, Photos

Hindi Diwas Wishes Images, Rashtriya Hindi Diwas (राष्ट्रीय हिंदी दिवस): इन Hindi Diwas Wishes को आप अपने Whatsapp Status, facebook या Instagram पर भी लगा सकते हैं। यहां देखें Hindi Diwas 2026 Wishes Images:

Image

हिंदी दिवस पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश

Hindi Diwas Wishes Images, Hindi Diwas ki Shubhkamnaye: हर साल की तरह इस वर्ष भी आज 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हम हिंदुस्तानियों के लिए आज का दिन बेहद गर्व का है। साल 1949 में आज की ही तारीख पर संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी की सबसे बड़ी खूबसूरती यही रही है कि इसने दूसरी भाषाओं के शब्दों को भी अपनाया और उन्हें अपने इस्तेमाल का हिस्सा बना लिया।

आज हिंदी दिवस के इस खास मौके पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हम अपने देश की भाषा का स्वाभिमान हमेशा बनाए रखेंगे। इस दिन को और भी खास बनाना है तो आप अपने करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इन Hindi Diwas Wishes को आप अपने Whatsapp Status, facebook या Instagram पर भी लगा सकते हैं। यहां देखें Hindi Diwas 2026 Wishes Images:

1. हर दिन है हिंदी शाम है हिंदी

दिल में बसने वाले राम हैं हिंदी।

रग-रग में जो बहता रहता है,

हमारी अमिट पहचान है हिंदी।

किसी एक दिवस को ही क्यों मनाना,

हमारी भाषा महान् है हिंदी।

हिंदी दिवस की

हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi Diwas Status (हिंदी दिवस स्टेटस)

2. अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रबीन।

पे निज भाषा ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन॥

अपनी भाषा अपनाएं

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

3. हिंदी में पिरोया गया है भारत का इतिहास,

इसी से है हमारे भविष्य का सुंदर विश्वास।

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

4. अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है,

हिंदी का गौरव ही भारत का सच्चा वैभव है।

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

Rashtriya Hindi Diwas Wishes (राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुभकामनाएं)

5. मीठी सी भाषा है, शब्दों का अपार भंडार,

हिंदी ही सिखाती है हम सबको आपस में प्यार।

हिंदी दिवस की मंगलकामनाएं

6. हमारी एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,

देश के हर नागरिक की आवाज है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस विशेज

हिंदी दिवस विशेज

7. विविधताओं से भरे इस देश को एक सूत्र में पिरोती है,

हमारी हिंदी ही तो है जो हर हिंदुस्तानी को जोड़ती है।

शुभ हिंदी दिवस

8. हिंदी पढ़ो, हिंदी लिखो, हिंदी में करो बात,

अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाओ हर दिन और रात।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

9. शब्दों में पिरोया प्रेम, भावों में मिठास,

हिंदी भाषा में छुपा है अपनापन का अहसास।

हिंदी दिवस की मंगलकामनाएं

हिंदी दिवस स्टेटस

हिंदी दिवस स्टेटस

10. देश की तरक्की में दो योगदान,

अपनी राष्ट्रभाषा को दो पूरा सम्मान।

शुभ हिंदी दिवस

11. हिंदी को आगे बढ़ाना है,

उन्नति की राह पर ले जाना है

हमें रोज हिंदी दिवस मनाना है!

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article