लाइफस्टाइल

Hariyali Teej 2024 Shayari: हल्की-हल्की फुहार है, ये सावन की बहार है.. इन बेहतरीन शायरियों से दें अपनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं

Hariyali Teej Shayari: आज का दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास है। दरअसल आज हरियाली तीज का पर्व है। तीज के इस खुशी के मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शेर लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर तीज की बधाई दे सकते हैं।

Image

Happy Haryali Teej Shayari Wishes

Happy Hariyali Teej 2024 Wishes Hindi Shayari: सावन माह करे शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को हरियाली तीज मनाया जाता है। आज वही खीस दिन है। जिस पर्व का हर किसी को इंतजार था, वो आ गया है। हरियाली तीज आ गया है। इस साल हरियाली तीज का पावन पर्व आज यानी 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में तीज का त्यौहार एक खास पर्व माना जाता है। हरियाली का अर्थ है- वह समय जब वातावरण हरियाली से भरा होता है और हिंदू पंचांग के अनुसार यह तृतीया तिथि में पड़ती है, इसलिए इसे 'हरियाली तीज' कहा जाता है। तीज का पर्व सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पवित्र श्रावण मास में आने वाली हरियाली तीज को सुहागिनें बेहद ही उत्साह के साथ मानती हैं। तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैँ। इस खास मौके पर सुहागिनें शिव औऱ पार्वती से अपने पति की लंबी दीर्घायु की कामना करती हैं।

इस खुशी के मौके पर कई लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने घर या दफ्तर की महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शेर लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर तीज की बधाई दे सकते हैं।

Happy Hariyali Teej | Hariyali Teej shayari in hindi | Hariyali Teej wishes shayari in hindi

- बारिश की बूंदे इस सावन में,

फैलाएं चारों ओर हरियाली,

ये हरियाली का त्योहार ले जाए,

हर कर आपकी सब परेशानी

Happy Hariyali Teej

- आज का दिन मां पृथ्वी तुझे शक्ति और भक्ति दे,

ज्ञान और बुद्धि दे, रूप और रंग दे, पिया का संग दे।

Happy Hariyali Teej

- हल्की-हल्की फुहार है,

ये सावन की बहार है,

संग पिया के झूले आओ,

आज हरियाली तीज का त्योहार है!

Happy Hariyali Teej 2024

- मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ

हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास।

हरियाली तीज की हार्दिक बधाइयां!

- मेरा मन झूम-झूम नाचे गाए तीज के हरियाली गीत

आज पिया संग झूलेंगे संग में मनाए हरियाली तीज !

Happy Hariyali Teej

- बारिश की बूंदे इस सावन में फैलाएं चारों ओर हरियाली

ये हरियाली का त्यौहार ले जाए हर कर आपकी सब परेशानी !

हरियाली तीज की बधाई !

- मेरा मन झूम-झूम नाचे,

गाए तीज के हरियाली गीत,

आज पिया संग झूलेंगे,

संग में मनाएंगे हरियाली तीज।

आपको हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

- चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार

आप सभी को मुबारक हो हरियाली तीज का त्यौहार !

Happy Hariyali Teej !

- हरियाली तीज का त्‍योहार है,

गुझियों की बहार है,

पेड़ों पर पड़े हैं झूले,

दिलो में सबके प्यार है!

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

- भगवान शिव की कृपा होगी,

मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,

जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार!

- पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार

मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार !

Happy Hariyali Teej !

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article