वेब सीरीज

'टॉम क्रूज को मेरा ऊपर क्रश है....Mallika Sherawat ने किया बड़ा दावा

Mallika Sherawat Video: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत द ट्रेटर्स 2 में नजर आने वाली हैं। शो से वायरल वीडियो में उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर दावा किया कि उन्हें मल्लिका पर क्रश है।

Image

मल्लिका शेरावत ने किया बड़ा दावा (pic credit-instagram/chatgpt)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 में नजर आने वाली हैं। मल्लिका शेरावत को शो में देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच शो से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मल्लिका शेरावत ने हॉलीवुड के स्टार एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मुझे महंगी चीजें पसंद है...' Urmila Matondkar ने एक्स हसबैंड मोहसिन को मारा ताना!!)

मल्लिका शेरावत ने किया बड़ा दावा

सामने आए वीडियो में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हर किसी को उन्हीं पर क्रश होता है। इस पर मल्लिका मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'सबको मेरे पर ही क्रश आता है। टॉम क्रूज को आया हुआ है आजकल। झूठ नहीं बोल रही हूं। मेरे पास फोन होता तो उसके वीडियो दिखाती।' इसके बाद कुल्लू और अभिषेक मल्हान उनसे पूछते हैं कि टॉम क्रूज किस तरह के वीडियो भेजते हैं और क्या वह उन्हें स्नैप भेजते हैं? इस पर मल्लिका कहती हैं कि ये वीडियो उस समय के हैं, जब वे दोनों साथ में पार्टी कर रहे थे। उन्होंने टॉम क्रूज को शानदार बताते हुए कहा, वह फैबुलस हैं।

मल्लिका के इस बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उनकी बात पर भरोसा किया, जबकि कुछ लोगों ने इसे मजाक बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह सुनने में मजेदार जरूर है, लेकिन वह सच बोल रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मल्लिका के दावे पर सवाल भी उठाए। इससे पहले मल्लिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरुआत में द ट्रेटर्स जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनने को लेकर काफी असमंजस में थीं। उन्होंने कहा था कि वह कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि बतौर एक्टर उन्हें यह ज्यादा पसंद नहीं आया। लेकिन उनकी मैनेजर ने उन्हें पहले सीजन को देखने के लिए कहा। शो देखने के बाद मल्लिका को यह पसंद आया और उन्होंने इसका हिस्सा बनने का फैसला किया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article