स्पोर्ट्स

28 बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी 'हेबॉल विश्व चैंपियनशिप' में वाइल्ड कार्ड एंट्री, जीतने वाले को मिलेंगे 4 लाख डॉलर

Pankaj Advani Wild Card Entry In Heyball World Championships: भारत के महान बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी, 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी हेबॉल विश्व चैंपियनशिप में वाइल्ड कांर्ड एंट्री के रूप में शामिल होंगे। हेबॉल एक क्यू स्पोर्ट है जिसे पहले चाइनीज 8-बॉल के नाम से पहचाना जाता था।

Image

पंकज आडवाणी (Instagram/Pankajadvaniofficial)

पंकज आडवाणी 'हेबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप' के तीसरे एडिशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट 12 से 15 अगस्त तक यहां होगा और इसमें दुनिया के टॉप पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहले 'चाइनीज 8-बॉल' के नाम से जाना जाने वाला 'हेबॉल' एक क्यू स्पोर्ट है, जिसमें अमेरिकन 8-बॉल पूल में इस्तेमाल होने वाली बॉल्स और स्नूकर टेबल की तंग और गोल पॉकेट्स का कॉम्बिनेशन होता है।

इस टूर्नामेंट में कुल 400,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि है और इसमें कुल 128 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे - पुरुष और महिला कैटेगरी में 64-64 खिलाड़ी। इसमें पुरुष कैटेगरी के टॉप 10 में से छह और महिला कैटेगरी के टॉप 10 में से आठ खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजकों ने एक रिलीज में कहा, "रणनीति और भावना को मिलाते हुए, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (BSFI) ने फेडरेशन के शताब्दी समारोह के हिस्से के तौर पर इस अहम इवेंट की मेजबानी के लिए विल्सन जोन्स - जो किसी भी खेल में आजाद भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन थे - के जन्मस्थान को चुना।"

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैक व्हीलन और गैरेथ पॉट्स मुख्य आकर्षण होंगे, साथ ही बेल्जियम की टॉप रैंक वाली महिला खिलाड़ी वेंडी जैन्स और मौजूदा चैंपियन केली फिशर भी शामिल होंगी। इसमें कुल 15 भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें आडवाणी भी शामिल हैं, जिन्हें कुछ खिलाड़ियों के हटने के बाद वाइल्डकार्ड दिया गया था।

आयोजकों ने कहा, "बिलियर्ड्स और स्नूकर में 28 बार के वर्ल्ड चैंपियन इस नए क्यू स्पोर्ट डिसिप्लिन से वाकिफ हैं, क्योंकि उन्होंने तीन साल पहले इसमें हाथ आजमाया था। हेबॉल में सटीक पॉटिंग के अलावा टैक्टिकल खेल की भी जरूरत होती है, इसलिए 41 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अपनी स्नूकर सेफ्टी स्किल्स पर भरोसा करेंगे।"

मुकाबले में शामिल भारतीयों में अमी कमानी (ऑस्ट्रेलिया में पिछले एडिशन में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट), विद्या पिल्लई (कॉमनवेल्थ बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट), नताशा चेतन (वर्ल्ड जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट), अनुपमा रामचंद्रन (IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन) और वर्षा संजीव (जो तीन साल के ब्रेक के बाद सर्किट में लौटी हैं) शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article