बिजनेस

8th Pay Commission: कितने फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? Level 6 से 8 तक पूरा हिसाब

8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2 से 2.57 तक रह सकता है। लेवल 6 से 8 तक के कर्मचारियों की बेसिक और ग्रॉस सैलरी पर इसका क्या फर्क पड़ेगा यहां इसका पूरा हिसाब-किताब चेक करें।

Image

8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर से तय होगी सैलरी

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। अभी फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, यह तय नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग अनुमानों के आधार पर अगर फिटमेंट फैक्टर 2, 2.38 या 2.57 रहता है तो Level 6, 7 और 8 के कर्मचारियों की बेसिक और ग्रॉस सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 8th Pay Commission फिलहाल सुझाव और आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और दूसरे हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर आयोग वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विचार करेगा। आयोग की सिफारिशें 2027 में आने की उम्मीद है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह तरीका है, जिसके मल्टीपल के आधार पर मौजूदा बेसिक पे को बढ़ाकर नई बेसिक पे में बदला जाता है। इसका सीधा फॉर्मूला है। मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर = संशोधित बेसिक पे। 7th Pay Commission में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। उस समय ₹7,000 की बेसिक पे बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। 8th Pay Commission के लिए अभी कोई फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है। अलग-अलग कर्मचारी संगठन और विशेषज्ञ 2 से लेकर 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग या संभावना जता रहे हैं।

लेवलमौजूदा बेसिक पेफिटमेंट फैक्टरनई अनुमानित बेसिक पेअनुमानित ग्रॉस सैलरीग्रॉस सैलरी में अनुमानित बढ़ोतरी
Level 6₹35,4002.00₹70,800₹87,79231%
Level 6₹35,4002.38₹84,252₹1,04,47255%
Level 6₹35,4002.57₹90,978₹1,12,81368%
Level 7₹44,9002.00₹89,800₹1,11,35231%
Level 7₹44,9002.38₹1,06,862₹1,32,50955%
Level 7₹44,9002.57₹1,15,393₹1,43,08768%
Level 8₹47,6002.00₹95,200₹1,18,04831%
Level 8₹47,6002.38₹1,13,288₹1,40,47755%
Level 8₹47,6002.57₹1,22,332₹1,51,69268%

Level 6 में कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

मान लें कि किसी Level 6 कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400 है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2 हुआ तो नई बेसिक सैलरी ₹70,800 हो सकती है। इसी तरह 2.38 के हिसाब से यह ₹84,252 और 2.57 के हिसाब से ₹90,978 हो जाएगी। दिए गए अनुमान के मुताबिक ग्रॉस सैलरी करीब ₹87,792, ₹1,04,472 और ₹1,12,813 तक पहुंच सकती है। यानी मौजूदा ग्रॉस सैलरी के मुकाबले करीब 31%, 55% और 68% की बढ़ोतरी का अनुमान है।

Level 7 और Level 8 का क्या होगा?

Level 7 में मौजूदा बेसिक पे ₹44,900 मानें तो फिटमेंट फैक्टर 2 पर नई बेसिक ₹89,800, 2.38 पर ₹1,06,862 और 2.57 पर ₹1,15,393 हो सकती है। अनुमानित ग्रॉस सैलरी क्रमशः ₹1,11,352, ₹1,32,509 और ₹1,43,087 हो सकती है। वहीं Level 8 में ₹47,600 की मौजूदा बेसिक पे फिटमेंट फैक्टर 2 पर ₹95,200, 2.38 पर ₹1,13,288 और 2.57 पर ₹1,22,332 हो सकती है। अनुमानित ग्रॉस सैलरी क्रमशः ₹1,18,048, ₹1,40,477 और ₹1,51,692 हो सकती है।

कब लागू होगा 8th Pay Commission?

8th Pay Commission से जुड़ी सिफारिशें 2027 में आने की उम्मीद है। हालांकि, सिफारिश आने के बाद भी इन्हें लागू करने में समय लग सकता है। पिछले अनुभवों को देखें तो अंतिम मंजूरी और वास्तविक भुगतान की प्रक्रिया में दो से तीन साल तक लग सकते हैं। इसलिए फिलहाल फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ोतरी से जुड़े सभी आंकड़े सिर्फ अनुमान हैं। वास्तविक वेतन वृद्धि सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, डीए और दूसरे भत्तों पर लिए गए अंतिम फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article