लाइफस्टाइल

Hartalika Teej 2025 Wishes: हरतालिका तीज को बनाएं खास, अपनों पर बरसाएं भोले और गौरी का आशीर्वाद, भेजें तीज की शिव-पार्वती वाली शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2025, 05:59 AM IST

Hartalika Teej 2025 Wishes in Hindi, हरतालिका तीज की शुभकामनाएं: हरतालिका तीज के मौके पर लोग अपने घर की महिलाओं, दोस्त और ऑफिस की सहकर्मियों को भी तीज के शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आपको आज तीज पर कुछ खास करना है तो भगवान शिव और पार्वती की भक्ति में लिपटे शुभकामना संदेश भेजें। यहां देखिए हरतालिका तीज की शिव-पार्वती वाले शुभकामना संदेश, कोट्स और तस्वीरें:

Image

हरतालिका तीज की बधाई

Hartalika Teej Wishes Shiv Parvati Image: पूरे उत्तर भारत में हरतालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल है। इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना करती हैं। सुहागिन भोलेनाथ से वर मांगती हैं कि उनके पति सही सलामत रहें और हर जन्म में उनका ही साथ मिले। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए महिलाएं अपने पति को और पुरुष अपनी पत्नियों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं।

लोग अपने घर की महिलाओं, दोस्त और ऑफिस की सहकर्मियों को भी तीज के शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आपको इस तीज कुछ खास करना है तो भगवान शिव और पार्वती की भक्ति में लिपटे शुभकामना संदेश भेजें। यहां देखिए हरतालिका तीज की शिव-पार्वती वाले शुभकामना संदेश, कोट्स और तस्वीरें:

Hartalika Teej Wishes in Hindi (हरतालिता तीज की शुभकामनाएं शिव पार्वती की फोटो सहित)

1. शिव जी की कृपा होगी, मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद

जब मनाएं मिलकर सब हरतालिका तीज का त्यौहार

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

Teej Wishes in Hindi

हरतालिता तीज की बधाई

2. कठिन तपस्या कर गौरी

ने तब शिव को पाया था

इस कठिन व्रत में गौरी

ने वर्षों ध्यान लगाया था !

Happy Hartalika Teej 2025

3. देवी पार्वती आप पर अपनी असीम कृपा बरसाएं तथा आपके जीवन में समृद्धि और खुशियां लाएं। आपको और आपके परिवार को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hartalika Teej Image

हरतालिका तीज की मंगलकामनाएं

4. आज हरतालिका तीज पर मांगो,

शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान,

भगवान शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस !

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

5. इस तीज आपको अपना

मनचाहा वर मिल जाए

करो मां पार्वती से प्रार्थना

आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।

हरतालिका तीज 2025 की शुभकामनाएं!

6. मां पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें।

सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes in HIndi

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes in HIndi

7. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास

मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव सा परिवार।

हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

8. पति-पत्नी का रिश्ता रहे मजबूत,

बना रहे शिव-पार्वती जैसा प्यार,

प्रेम से मनाएं ये हरतालिका तीज का त्योहार

हरतालिका तीज की शुभ कामनाएं।

9. आज का दिन प्रेम से बनाए गए भोज का आनंद लेने,

भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने,

उनका आशीर्वाद और प्रेम पाने का दिन है

हरतालिका तीज 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Hartalika Teej Wishes Shayari

हरतालिका तीज 2025 की शुभकामनाएं

10. संग सखियों के झूले, हाथों में मेहंदी रचाए,

हर दिल में भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद समाए।

सौभाग्य और सुख-समृद्धि का हो आपके जीवन में वास,

हरतालिका तीज पर मिले खुशियों का उपहार।

11. तेजस्विनी नारी का ये पावन पर्व,

लाए जीवन में सौभाग्य और उत्सव।

शिव-पार्वती का आशीर्वाद सदैव आपके संग रहे,

प्रेम और समर्पण का दीपक सदा जलता रहे।

हमेशा याद रखें कि त्योहार के मौकों पर शुभकामना संदेश भेजना केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्यार और अपनापन जताने का तरीका है। जब बात हरतालिका तीज जैसे पर्व की हो तो निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए बधाई संदेश और आशीर्वाद की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

End of Article