Rajasthani Mehndi Designs (राजस्थानी मेहंदी डिजाइन फोटो): देशभर में हरियाली तीज की तैयारियां चल रही हैं। महिलाएं इसके लिए अपने श्रृंगार का सारा सामान खरीद रही हैं और साड़ियां भी पसंद कर रही हैं। इस खास तीज के त्योहार में सुहागिनें मेहंदी भी जरूर लगाती हैं। मेहंदी हथेली की शोभा बढ़ाती है। खासतौर से अगर राजस्थानी स्टाइल की मेहंदी लगाई जाए तो लुक और भी प्यारा आता है। आप यहां राजस्थानी मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।
Marwadi Mehndi Designs For Teej 2025-

फूल हैंड राजस्थानी मेहंदी डिजाइन (Photo Source: iStock)
फूल हैंड मेहंदी की बात ही अलग है। ऐसे जालीदार डिजाइन वाली राजस्थानी मेहंदी तो काफी ज्यादा ट्रेंड में रहती है। ये डिजाइन लोगों को खूब भाते हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन फोटो (Photo Source: iStock)
अगर आपको बैक हैंड पर फूल बनाने हैं तो आप ऐसे कमल के फूल वाली मेहंदी के डिजाइन देखें। ये डिजाइन तीज में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन फोटो (Photo Source: iStock)
गोल टिक्की वाली ऐसी मेहंदी गोरे-गोरे हाथों के लिए बेस्ट है। इस डिजाइन की मेहंदी को हरियाली तीज पर जरूर लगाना चाहिए। गोल टिक्की मेहंदी का डिजाइन पिछले कई सालों से महिलाओं की फेवरेट भी है।

बेल मेहंदी डिजाइन (Photo Source: iStock)
अगर आपको बेल डिजाइन्स बसंद हैं तो आप इसे कॉपी कर सकती हैं। यहां तो ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन भी मौजूद हैं।

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Photo Source: iStock)
वहीं, उल्टे हाथ पर पत्ती वाली मेहंदी लगाकर भी आप तारीफ पा सकती हैं। ये डिजाइन बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला है। ये सिंपल और क्लासी मारवाड़ी मेहंदी का डिजाइन है।

यूनिक फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन (Photo Source: iStock)
अगर आपको यूनिक मेहंदी लगाने का शौक है तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। इसे लगाकर आप खूब वाहवाही बटोर सकती हैं।
