लाइफस्टाइल

Shani Jayanti Wishes in Hindi: आज है शनि जयंती, प्रियजनों को खास भक्तिमय संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2024, 08:58 AM IST

Happy Shani Jayanti 2024 Wishes in Hindi: न्याय के देवता शनि देव के जम्मोत्सव को शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से शनि देव की पूजा करने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। ऐसे में अगर आप अपनों को शनि जयंती की बधाई देना चाहते हैं तो ये भक्तिमय संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Shani Jayanti 2024

Happy Shani Jayanti Wishes in Hindi: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथी को न्याय के देवता शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 6 जून को शनि जयंती (Shani Jayanti Wishes) मनाई जा रही है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से शनि देव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है और सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ये अच्छे-बुरे कर्म के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से कोई नहीं बच सकता है लेकिन शनि जयंती (Shani Jayanti Wishes) पर शनि देव की विशेष पूजा, दान पुण्य करने से शनि की महादशा के दुष्प्रभाव कम होते हैं। शनि जयंती के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भेजकर इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को शनि जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें शनि जयंती कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

Happy Shani Jayanti Wishes in Hindi

1. आज है शनि जंयती का पर्व, करु मैं शनि पूजा तुम्हारी

नहीं डूबती उनकी नैय्या, जो होते हैं शरण तिहारी

2. अच्छे कर्म करने का अगर करो वादा

तो शनि देव किसी काम में नहीं डालेंगे बाधा

3. जग में दोनों है महान, एक शनि दूजे हनुमान,

कृपा करो कृपानिधान, सभी का करो कल्याण

4. देव शनि की महिमा देखो

करते न्याय बराबर देखो

जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते

उनकी शरण में जाकर देखो

5. ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम

छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्

6. हे शनि देव तेरी जय जयकार

नीलवर्ण की छवि तुम्हारी,

ग्रह मंडल के तुम बलिहारी

तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार

7. जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज

करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज

8. तुमसे आंख मिलाए किसकी है मजाल,

सूर्य के हो पुत्र तुम और छाया के लाल,

मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल

9. हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले

कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले

स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article