Happy Sawan Shivratri 2025 Status Images, Quotes Wishes in hindi (सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं): भगवान शंकर को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस माह का सबसे खास दिन यानी शिवरात्रि अपना एक विशेष महत्व रखता है। सावन की शिवरात्रि आज यानी 23 जुलाई को मनाना जा रहा है। इस दिन भोले के भक्त (कावड़िए) जगह-जगह से लाए गंगा जल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। यही कारण है कि आज के दिन आपको शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में आप अपने परिवार और दोस्तों को सावन की शिवरात्रि के शुभकामनाएं संदेश जरूर भे सकते हैं।पढ़ें शिवरात्रि के कुछ खास शुभकामना संदेश...
Sawan Shivratri Wishes In Hindi - सावन की शिवरात्रि के शुभकामना संदेश
1. अकाल मृत्यु वो मरे, जो करे काम चंडाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
।।सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
2. हाथ में है डमरू
और नाग है साथ
जिसकी लीला है अपरंपार
वो हैं हमारे भोलेनाथ
।।सावन शिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं।।
3. भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
।।सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
4. भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
।।सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं - Sawan Shivratri Wishes In Hindi
5. कर्ता करे ना कर सके,
प्रभु करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
शिव से बड़ा ना कोय
।।सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
6. एक फूल और एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दो सबका उद्धार
।।सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
7. कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि
।।सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
8. शिव ही सत्य, शिव ही प्रकाश,
शिव के बिना जीवन है निराश।
सृष्टि का कण-कण जिनसे चलता है,
उनके चरणों में जग रमता है।
।।सावन शिवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं।।
9. मन से पुकारो तो शिव सुनते हैं,
भक्तों के दिल की धड़कन बनते हैं।
जो करे सच्चे मन से जयकार,
उसे मिलता है भोले का अपार प्यार।
।।शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
10. समंदर भी छोड़ दे अपना किनारा,
कांप उठे जब गूंजे जय शिव शंकर का नारा।
डगमगा जाए सारा संसार,
जब भक्त करे महादेव का जयकार।
।।शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
11. शिव की महिमा अपरंपार,
उनका नाम ही है जीवन का आधार।
मिले भोले का आशीर्वाद अपार,
यही है शिवरात्रि का उपहार।
।।शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
