लाइफस्टाइल

Happy Republic Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: गणतंत्र दिवस पर इन बेस्ट फोटोज और विशेज को भेज दें अपनों को शुभकामनाएं

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 26, 2023, 05:15 AM IST

Happy Republic Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और तभी से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। साथ ही ये दिन हर भारतवासी के लिए गौरवशाली दिन भी है। इस दिन सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहते हैं।

Image

Happy Republic Day 2023 Hindi Shayari

Photo : Times Now Digital

Happy Republic Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। इस बार हम 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। दरअसल 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और तभी से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

साथ ही गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। साथ ही ये दिन हर भारतवासी के लिए गौरवशाली दिन भी है। इस दिन सभी स्कूल और ऑफिस बंद रहते हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर आज हम यहां आपके लिए शायरी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों को उनके मोबाइल पर भेजकर उनको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Republic Day 2023 Hindi Wishes Quotes, Images: गणतंत्र दिवस की इन तस्वीरों और संदेशों से दें मुबारकबाद, कहें- हैप्‍पी रिपब्लिक डे

गणतंत्र दिवस शायरी

वतन की सर-ज़मीं से इश्क़ ओ उल्फ़त हम भी रखते हैं,

खटकती जो रहे दिल में वो हसरत हम भी रखते हैं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त,

मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आन देश की शान देश की देश की हम संतान है,

तीन रंगों से रंगा तिरंगा अपनी ये पहेचान है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा,

ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा,

पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए,

कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,

रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,

दिल एक है एक है जान हमारी,

हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।

Happy Republic Day

ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई,

मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,

नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई,

मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,

हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,

परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का, वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आजादी का जोश कभी काम न होने देंगे,

जब भी जरुरत पड़ेगी देश के लिए जान लूटा देंगे,

क्योंकि भारत हमारा देश है,

अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।

जय हिन्द

Happy Republic Day

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article