लाइफस्टाइल

Happy Republic Day 2023 Poem In Sanskrit: संस्कृत में देशभक्ति कविताएं सुन लोगों में जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 26, 2024, 07:30 AM IST

Happy Republic Day 2023 Wishes, Quotes, Poem In Sanskrit: हम संविधान की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए संस्कृत भाषा में देशभक्ति विशेज, कोट्स और कविता लेकर आए हैं।

Image

Happy Republic Day 2023 Poem In Sanskrit: संस्कृत में देशभक्ति कविताएं सुन लोगों में जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

Happy Republic Day 2023 Wishes, Quotes, Poem In Sanskrit: हे भारत के राम जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं...आशुतोष राणा जी की यह पंक्ति हर भारतीय को गर्व की अनुभूति कराती है। आज हर तरफ गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों समेत सरकारी कार्यालयों को तिरंगे से सजाया जा रहा है। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का दिन है। भारत 15 अगस्त 1947 को आजादी की बेड़ियों से मुक्त हो गया था, लेकिन आजादी के बाद देश के सामने शासन व्यवस्था के संचालन को लेकर सबसे बड़ा सवाल था। इसे ध्यान में रखते हुए जुलाई 1947 को संविधान सभा का गठन किया गया। तथा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया।

आपको बता दें संविधान को तैयार करने में कुल 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। भारतीय संविधान सभी देशों का मिश्रित संविधान है। कल हम संविधान की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए संस्कृत भाषा में देशभक्ति कविता व कोट्स लेकर आए हैं।

Happy Republic Day 2023 Sanskrit Poem, गणतंत्र दिवस पर संस्कृत में कविता

- यस्मिन् देशे वयं जन्मधारणं कुर्मः स हि अस्माकं देशः जन्मभूमिः वा भवति।

जननी इव जन्मभूमिः पूज्या आदरणीया च भवति । अस्याः यशः सर्वेषां देशवसिनां यशः भवति ।

अस्याः गौरवेण एव देशवसिनां गौरवम् भवति । ये जनाः स्वाभ्युदयार्थ देशस्याहितं कुर्वन्ति ते अधमाः सन्ति ।

देशभक्तिः सर्वासु भक्तिषु श्रेष्ठा कथ्यते । अनया एव देशस्य स्वतंत्रतायाः रक्षा भवति ।

अनया एव प्रेरिताः बहवः देशभक्ताः भगत सिंघः, चन्द्रशेखर आजाद प्रभृतयः आत्मोत्सर्गम् अकुर्वन्।

झाँसीश्वरी लक्ष्मीबाई, राणाप्रताप मेवाड़केसरि, शिववीरः च प्रमुखाः देशभक्ताः अस्माकं देश जाता।

देशभक्तिः व्यक्ति-समाज -देशकल्याणार्थ परमम् औषधम् अस्ति।

- समुत्कर्षनिःश्रेयस्यैकमुग्रं परं साधनं नाम वीरव्रतम् ।

तदन्तः स्फुरत्वक्षया ध्येयनिष्ठा हृदन्तः प्रजागर्तु तीव्रानिशम्॥

विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्।

परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्॥

Happy Republic Day Sanskrit Wishes, गणतंत्र दिवस पर संस्कृत कोट्स

- अत्यद्भुतं ते भवतु गणतन्त्रदिवसम्!

भावार्थः

आप सभी के लिए गणतन्त्र दिवस मंगलमय हो।

- आशासे यत् प्रजासत्ताकदिनस्य भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।

जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।

भावार्थः

गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामानाएं।

- ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बलः।

तस्मात् ऐक्यं प्रशंसन्ति दृढं राष्ट्रहितैषिणः।।

भावार्थः

गणतंत्र दिवस की आपको शुभकामनाएं।

Happy Republic Day Sanskrit Slok, देशभक्ति संस्कृति श्लोक से अपनों को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

- विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्।

परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्।।

- यौवनं धनसंपत्ति प्रभुत्वमविवेकिता ।

एकैकमप्यनर्थाय किमु यत्र चतुष्टयम् ॥

- त्यजेदेकं कुलस्यार्थे ग्रामस्यार्थे कुलं त्यजेत् ।

ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत् ॥

नेयं स्वर्णपुरी लङ्का रोचते मम लक्ष्मण ।

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ॥

यहां आप संस्कृत में देशभक्ति कविता, कोट्स और विशेज भेज सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article