Goodbye 2025 Quotes, Wishes, Shayari (नए साल से पहले की आखिरी शाम): नया साल दस्तक देने को है। पुराना साल बीत रहा है। बीतते साल की ना जाने कितनी ही यादें आंखों के सामने घूम जाती हैं। लगता है कि अभी तो यह चीज हुई थी और अभी इसे बीते लगभग पूरा साल गुजर गया। बहुत से जज्बात बीतते साल की कशिश को और भी गहरा कर जाते हैं। इन जज्बातों को जुबान देने का बहुत बड़ा जरिया है शायरी भी है। शायरी से हम बहुत सी वो बातें कह पाते हैं जो कहने के लिए हमें शब्द नहीं मिलते। बीतते साल के एहसास को बयां करने के लिए बहुत से शायरों में खूबसूरत शेर लिखे हैं। यहां आप देख सकते हैं 2025 को अलविदा कैसे कहें, 2025 की बाय बाय शायरी आदि।
Read Also: Happy New Year 2026 Wishes in Advance
Good Bye 2025 Messages, Quotes in Hindi
1. आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे
- अहमद फ़राज़
नए साल से पहले की आखिरी शाम
2. इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी
- हफ़ीज़ मेरठी
नए साल से पहले की आखिरी शाम
3. इक साल गया इक साल नया है आने को
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
- इब्न-ए-इंशा
नए साल से पहले की आखिरी शाम
4. न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है
किस बरहमन ने कहा था कि ये साल अच्छा है
- अहमद फ़राज़
नए साल से पहले की आखिरी शाम
5. न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए
- अज्ञात
नए साल से पहले की आखिरी शाम
6. तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई
वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई
- फ़ैज़ लुधियानवी
7. कुछ ख़ुशियाँ कुछ आँसू दे कर टाल गया
जीवन का इक और सुनहरा साल गया
- अज्ञात
नए साल से पहले की आखिरी शाम
8. फिर नए साल की सरहद पे खड़े हैं हम लोग
राख हो जाएगा ये साल भी हैरत कैसी
- अज़ीज़ नबील
9. न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए
- फ़रियाद आज़र
नए साल से पहले की आखिरी शाम
10. उम्र का एक और साल गया
वक़्त फिर हम पे ख़ाक डाल गया
- शकील जमाली
Read Also: Happy New Year 2026 Shayari in Hindi
उम्मीद करते हैं बीतते साल पर लिखे ये बेहतरीन शेर आपको पसंद आए होंगे। आप चाहें तो नए साल की शुरुआत से पहले ये शेर अपनों को भेज अपने एहसास बयां कर सकते हैं।
