लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes: मां महागौरी करें कल्याण, नवरात्रि के आठवें दिन ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 29, 2023, 06:23 AM IST

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: नवरात्र में आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। अष्टमी को दुर्गा अष्टमी भी बोला जाता है यानी दुर्गा अष्टमी के दिन आप अपनों को बधाई संदेश इस प्रकार भेज सकते है।

Image

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes: मां महागौरी करें कल्याण, नवरात्रि के आठवें दिन ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: देश में इन दिनों चैत्र नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी (ashtami navratri) कहा जाता है और इस दिन माता महागौरी की पूजा का विधान है। इस दिन लोग मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की अराधना करते हैं। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं। अगर आप भी महा अष्टमी पर अपनों को विश करना चाहते हैं और शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए मजेदार शायरी, कोट्स, स्टेटस, फोटोज, श्लोक। जिसके जरिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages

आप और आपको पूरा परिवार खुशहाल रहे।

मातारानी की कृपा आप पर बनी रहे।

सुख, समृद्धि और सफलता आपके कदम चूमें।

हैप्पी महाअष्टमी 2023

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

आपको और आपके पूरे परिवार को

महाअष्टमी 2023 की शुभकामनाएं!

श्वेत वस्त्र धारण करने वाली,

बैल पर सवार, चार भुजा वाली,

त्रिशूल धारण करने वाली,

मां महागौरी आपके परिवार और संतान की सुरक्षा करें,

आपको सफलता, तरक्की और उन्नति दें।

Happy Maha Ashtami 2023

Happy Navratri 2023 Day 8 Hindi Wishes

ओम् सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते।

देवी मां के कदम आपके घर आएं,

आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराए।

जय माता दी।

Happy Navratri 2023 Day 8 Images, whatsapp status, messages

लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार

हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार

गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार

मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार

माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,

कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,

और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं।

आपको और आपके पूरे परिवार को

दुर्गा अष्टमी की बधाई।

Happy Navratri 2023 Day 8 whatsapp status, messages

माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

मां दुर्गा आपके जीवन में अनगिनत खुशियां दें।

मां महागौरी सफलता और सुखी जीवन दें।

सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल,

तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है,

जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Navratri 2023 Day 8 messages

माता सबको दुलारती

कष्टों से उबारती

सब करते हैं उसकी आरती

जय माता रानी की।

देवी मां के कदम आपके घर आएं,

आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराए।

जय माता दी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article