लाइफस्टाइल

स्ट्रेट, वाइडलेग या फ्लेयर: स्पेशलिस्ट्स से जानें कौन सी जींस आपको करेगी सबसे ज्यादा सूट

च्छी जींस वही है जिसमें आप सहज और आत्मविश्वासी महसूस करें। ट्रेंड बदलते रहेंगे, लेकिन अपने शरीर के हिसाब से चुना गया सही फिट हमेशा काम आएगा।

Image

किस तरह से अपने लिए करें सही जींस का चुनाव (Photo: iStock)

जींस ऐसी चीज है जो लगभग हर कोई पहनता होगा। वैसे एक ही जींस किसी पर बेहद शानदार लग सकती है और दूसरे व्यक्ति पर उतनी अच्छी नहीं। इसकी वजह अक्सर जींस की कीमत या ब्रांड नहीं, उसका फिट, राइज और बॉडी प्रपोर्शन होता है। बहुत से फैशन स्टाइलिस्ट के मुताबिक जींस चुनते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपने शरीर के अनुपात को समझना ज्यादा जरूरी है। ये स्टाइलिस्ट्स अलग-अलग बॉडी शेप के लिए कुछ डेनिम स्टाइल सुझाते हैं:

पियर शेप: स्ट्रेट या वाइड लेग आजमाएं

अगर कंधों की तुलना में हिप्स ज्यादा चौड़े हैं, तो ऐसी जींस चुनना बेहतर हो सकता है जो शरीर के निचले हिस्से के अनुपात को बैलेंस करे। इस बॉडी शेप के लिए स्ट्रेट लेग, वाइड लेग और रिलैक्स्ड या बैगी फिट अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

हावरग्लास शेप: कमर को करें हाइलाइट

अगर कमर स्पष्ट रूप से डिफाइन है और कंधे व हिप्स का अनुपात संतुलित है, तो ऐसी जींस चुनें जो कमर की शेप को उभार सके। स्ट्रेट लेग, हाई वेस्ट और फ्लेयर जींस इस बॉडी शेप पर अच्छे विकल्प हो सकते हैं। खासकर हाई राइज जींस कमर को ज्यादा डिफाइन करती है, जबकि फ्लेयर फिट पैरों को लंबा दिखाने में मदद कर सकता है।

रेक्टेंगल शेप: थोड़ा स्ट्रक्टर दें

रेक्टेंगल बॉडी शेप में कमर, कंधे और हिप्स का अंतर अपेक्षाकृत कम होता है। ऐसे में जींस का चुनाव शरीर में थोड़ा स्ट्रक्चर और डेफिनिशन जोड़ने के हिसाब से किया जा सकता है।

स्टाइलिस्ट्स के मुताबिक मॉम जींस, बैरल जींस और बॉयफ्रेंड जींस इस शेप के लिए अच्छे विकल्प हैं। इनकी थोड़ी रिलैक्स्ड और वॉल्यूम वाली सिल्हूट शरीर को अधिक संरचना दे सकती है।

एप्पल शेप: स्ट्रेट और वाइड लेग पर दें ध्यान

अगर शरीर का मध्य हिस्सा ज्यादा भरा हुआ है, तो स्ट्रेट लेग और वाइड लेग जींस अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनके साथ मिड राइज या हाई राइज फिट भी आजमाया जा सकता है। यहां जींस की राइज खास मायने रखती है, क्योंकि वह तय करती है कि डेनिम कमर और पेट के आसपास किस तरह बैठेगी और पूरी सिल्हूट कैसी नजर आएगी।

सिर्फ जींस का कट नहीं, राइज भी है जरूरी

अक्सर जींस खरीदते समय हम सिर्फ यह देखते हैं कि वह स्किनी है, स्ट्रेट है या वाइड लेग। लेकिन स्टाइलिस्टस के मुताबिक राइज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना जींस का कट। हाई राइज या लो राइज का चुनाव सिर्फ इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि इस समय कौन-सा ट्रेंड चल रहा है। यह आपके शरीर के अनुपात और जींस के फिट पर निर्भर करता है।

आखिरकार अच्छी जींस वही है जिसमें आप सहज और आत्मविश्वासी महसूस करें। ट्रेंड बदलते रहेंगे, लेकिन अपने शरीर के हिसाब से चुना गया सही फिट हमेशा काम आएगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article