Happy Navratri 2023 Day 2 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: 22 मार्च यानी आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। अब अगल नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि इसके साथ ही हिंदू नववर्ष भी शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर आप अपने रिश्तेदारों, करीबियों, प्रियजनों और दोस्तों को विशेज, मैसेजेस आदि भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दें सकते हैं। इसी को लेकर आज हम चैत्र नवरात्रि से जुड़े कुछ मैसेजेस, विशेज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें कॉपी कर आप अपने खास लोगों को भेज सकते हैं।
हैप्पी नवरात्रि 2023 विशेज (Happy Navratri 2023 Wishes)
माता सबको दुलारती
कष्टों से उबारती
सब करते हैं उसकी आरती
जय माता रानी की।
हैप्पी नवरात्र 2023
मां के कदम आपके घर में आएं
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं
चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभ कामनाएं।
ओम सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते...
चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं।
माता रानी वरदान ये देना हमें
बस थोडा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा
बस यही आशीर्वाद देना हमें...
शुभ नवरात्रि 2023
देवी मां के कदम आपके घर में आएं, आपका जीवन खुशियों से भर जाए,
परेशानियां आपसे आंखें चुराए, नवरात्रि की आपको ढेरों शुभ कामनाएं।
शुभ नवरात्रि!
ओम जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते...
हैप्पी नवरात्र 2023
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल...
चैत्र नवरात्र की ढेरों शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
जय माता दी
हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
हरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई,
नवरात्रि की शुभकामनाएं
कभी ना हो दुखों का सामना,
पग पग मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
नवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामना।
शुभ नवरात्रि
दुर्गा परम सनातनी जग की सृजनहार,
आदि भवानी महा देवी श्रृष्टि का आधार।
शुभ नवरात्रि
