लाइफस्टाइल

Happy Mother's Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: हर कपड़े का टुकड़ा माँ का आँचल हो नहीं सकता..., मदर्स डे पर भेजें ये शायरियां और कोट्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 14, 2023, 09:02 AM IST

Happy Mother's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। अगर आप भी अपनी मां को मैसेज भेजकर बताना चाहते हैं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं, तो मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, शायर मुनव्वर राणा और कवि कुमार विश्वास की इन शायरी, कविताओं को भेजकर मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Mother's Day Shayari by Manoj Muntashir Kumar Vishwas

Happy Mother's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे की शुरुआत 1908 में अमेरिका से हुई थी। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली एना जार्विस ने अपनी मां के प्रेम और समर्पण को देखते हुए इस दिन की शुरुआत की थी। बता दें मां को सम्मान देने वाले इस दिन को दुनियाभर के देशों में अलग अलग तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन भारत समेत कई देशों में मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है।

मदर्स डे के दिनइस दिन बच्चे कोशिश करते हैं कि उनका ज्यादातर समय अपनी मां के साथ बीते। कई बच्चे अपनी मां को लेकर कहीं घूमने चले जाते हैं। जो लोग अपनी मां से नहीं मिल पाते हैं वो फोन से ही उन्हें शुभकामनाएं दे देते हैं। अगर आप भी अपनी मां को मैसेज भेजकर बताना चाहते हैं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं, तो मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर, शायर मुनव्वर राणा और कवि कुमार विश्वास की इन शायरी, कविताओं को भेजकर मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

'मां' तेरे दूध का हक मुझसे अदा क्या होगा,

तू है नाराज तो, खुश मुझसे 'खुदा' क्या होगा।

हैप्पी मदर्स डे 2023

सारी रौनक देख ली दुनिया की मगर

जो सकून तेरे पहलू में है मां वो और कहीं नहीं है

Happy Mothers Day 2023

Good Morning Shayari on Maa by Manoj muntashir Kumar Vishwas and munawwar rana

चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी, मां देखी है

(मुनव्वर राना)

Mothers day shayari

Mothers day shayari

'मां' की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,

खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,

कभी भूल के भी ना 'मां' को रूलाना,

एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी।

हैप्पी मदर्स डे

Mothers day Shayari in Hindi

मुझे मालूम है मां की दुआएं साथ चलती हैं

सफर की मुश्किलों को हाथ मलते मैंने देखा है

(आलोक श्रीवास्तव)

मुद्दतों बाद मयस्सर हुआ मां का आंचल

मुद्दतों बाद हमें नींद सुहानी आई

(इकबाल अशहर)

Mothers day shayari

Mothers day shayari

Happy Mother's Day 2023 Quotes in Hindi, Mother's Day Wishes Quotes with Images

मां की आगोश में कल मौत की आगोश में आज

हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले

(कैफ भोपाली)

एक दुनिया है जो समझाने से भी नहीं समझती

एक मां थी बिन बोले सब समझ जाती थी

(अज्ञात)

Happy Mothers Day Wishes to all Moms

किसी ने हमसे पूछा स्वर्ग कहां है,

हमने मुस्कुराते हुए कहा,

जिसके घर में मां है जो जगह स्वर्ग है !!

Mothers day shayari

Mothers day shayari

Mothers Day 2023 Ki Shubhkamnaye

इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है

मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है

(मुनव्वर राना)

हर मंदिर, हर मस्जिद और हर चौखट पर माथा टेका

दुआ तो तब कबूल हुई जब मां के पैरों में माथा टेका

(अज्ञात)

Mothers day shayari

Mothers day shayari

Happy Mother's Day 2023 Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Messages

मैं रोया परदेस में भीगा मां का प्यार

दुख ने दुख से बात की बिन चिट्ठी बिन तार

(निदा फाजली)

भारी बोझ पहाड़ सा कुछ हल्का हो जाए

जब मेरी चिंता बढ़े मां सपने में आए

(अख्तर नज्मी)

आज फिर मां मुझे मारेगी बहुत रोने पर

आज फिर गाँव में आया है खिलौने वाला

(अज्ञात)

Mothers day Shayari by munawwar rana

ज़रा सी बात है लेकिन हवा को कौन समझाये,

दिये से मेरी माँ मेरे लिए काजल बनाती है

मुनव्वर राणा

छू नहीं सकती मौत भी आसानी से इसको

यह बच्चा अभी माँ की दुआ ओढ़े हुए है

मुनव्वर राणा

Mothers day Shayari by Manoj Muntashir

हर रिश्ते में कुछ आधा, अधूरा निकलेगा,

एक माँ का प्यार ही तो है, जो दूसरों से नौ महीने ज्यादा ही निकलेगा।

मनोज मुंतशिर

Mothers day Shayari by Kumar Vishwas

लोग तारीफे करते हैं मेरी

कहते हैं सलीका है, तहजीब है, अदब है मुझमें

जो कुछ होना चाहिए वो सब है मुझमें

शुक्रिया मां तेरी जादूगरी ने कमाल दिखा दिया।

कुदरत मिट्टी को चमकना नहीं सिखा पाई तूने सिखा दिया।

मनोज मुंतशिर

हर एक कपड़े का टुकड़ा माँ का आँचल हो नहीं सकता,

जिसे दुनिया को पाना हो वो पागल हो नहीं सकता,

जफाओं की कहनी जब तलक इसमें न शामिल हो,

वफाओं का कोई किस्सा मुकम्मल हो नहीं सकता;

कुमार विश्वास

चीनी से भी स्वीट है मेरी मां

फूलों से भी सुंदर है मेरी मां

दुनिया में सबसे बेस्ट है मेरी मां

हैप्पी मदर्स डे 2023

मां ना होगी तो वफा कौन करेगा

ममता का हक भी कौन अदा करेगा

रब हर एक मां को सलामत रखना

वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा।।

Happy Mothers Day 2023

जिंदगी की पहली टीचर ‎मां

जिंदगी की पहली दोस्त मां,

जिंदगी भी मां ‎क्योंकि‎

जिंदगी देने वाली भी मां।

हैप्पी मदर्स डे 2023

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article