लाइफस्टाइल

Happy Marriage Anniversary Wishes for Mummy Papa: माता-पिता के वेडिंग एनिवर्सरी को बनाएं खास, ये खूबसूरत मैसेज भेजकर मम्मी-पापा को दीजिए बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 29, 2024, 04:06 PM IST

Happy Marriage Anniversary Wishes for Mummy Papa: वैसे तो वेडिंग एनिवर्सरी हर किसी के जीवन में ही खास होता है, लेकिन माता-पिता की शादी की सालगिरह बेहद खास होती है। ऐसे में अगर आपके माता-पिता की शादी की सालगिरह है और इसे आप स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Marriage Anniversary Wishes for Mummy Papa

Happy Marriage Anniversary Wishes for Mummy Papa: शादी की सालगिरह हर व्यक्ति के जीवन में बेहद खास होता है। ऐसे में जब माता-पिता की एनिवर्सरी हो तो बच्चे इसे खास बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। माता-पिता का हर बच्चे के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। हम बच्चों के जीवन, करियर और कामयाबी के लिए माता-पिता अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देते हैं। माता-पिता का वैवाहिक रिश्ता ही किसी परिवार की नींव बनता है। ऐसे में अगर आपके माता-पिता की एनिवर्सरी है और आप उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। हम आपके लिए कुछ एनिवर्सरी विशेज लेकर आए हैं जिसे माता-पिता के साथ शेयर कर आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।

Happy Marriage Anniversary Wishes for Mummy Papa in Hindi

1.

कहते हैं माता पिता से बढ़कर और कुछ भी नहीं,

आप दोनों मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हो !

आप दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई !

Happy Anniversary Mummy Papa

2.

थामे एक-दूजे का हाथ,

बना रहे आपका साथ,

मम्मी पापा आपको मुबारक हो

शादी की वर्षगांठ !

Happy Anniversary Mummy Papa

3.

मम्मी पापा आप मेरी जान हो

मेरे सिर का ताज हो

आप से ही रोशन है मेरी दुनिया

आप पूरे परिवार का अभिमान हो।

शादी की सालगिरह की बधाई !

Happy Anniversary Mummy Papa

Marriage Anniversary Quotes for Mummy Papa in Hindi

4.

आप दोनों का साथ यूं ही बरकरार रहे,

आपका जीवन यूं ही सदाबहार रहे,

हो न जुदा आप दोनों एक दूसरे से,

हर पहर आपकी जिंदगी में प्यार रहे।

हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा!

5.

मैंने कभी भगवान को नहीं देगा,

मेरे लिए तो आप दोनों ही मेरे भगवान है

आप दोनों को सालगिरह की बहुत बहुत बधाई !

Many Many Happy Returns of the Day Mummy Papa

Marriage Anniversary Shayari for Mummy Papa

6.

सारे गुनाह माफ हो जाते हैं

सारी मन्नते कुबूल हो जाती है

मम्मी पापा के पास !

हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !

7.

आप दोनों साथ में लगते हैं वैसे,

संग तोता और मैना जैसे,

चांद और चांदनी जैसे,

संग दिया और बाती जैसे,

ईश्वर इस जोड़ी को यूं ही सदा बनाए रखे।

सालगिरह मुबारक मां पापा!

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article