लाइफस्टाइल

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Quotes in Hindi: खूबसूरत विशेज, कोट्स, शायरी और मैसेजेस भेज दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 15, 2023, 06:16 AM IST

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Quotes in Hindi: इस बार 15 जनवरी को मकर सक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग अपनों को खूबसूरत कोट्स, शायरी और विशेज भेज उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए शानदार कोट्स लेकर आए हैं, जिसे आप अपनो को भेज मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

Image

हैप्पी कर संक्रांति कोट्स, विशेज और शायरी

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Quotes in Hindi: सनातन धर्म मे मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को अलग अलग नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी कहा जाता है, वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल और गुजरात में उत्तरायण (Makar Sankranti 2023) कहते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में इस पर्व की एक अलग धूम देखने को (Makar Sankranti Wishes) मिलती है। इस अवसर पर लोग सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर चावल उड़द की दाल को छूते हैं, इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं। इस दिन गांव में एक अलग ही रौनक देखने को (Makar Sankranti Quotes) मिलती है। बच्चे सुबह सुबह आग जलाकर झुंड बनाकर बैठते हैं, गुड़ से बने तिल के लड्डू खाते हैं। रामायण काल और महाभारत काल में भी इस पर्व का उल्लेख किया गया है।

पुराणों में वर्णित एक कथा के अनुसार इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु ने धरती लोक पर असुरों का नाश किया था। इस खुशी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया (Makar Sankranti Quotes In Hindi) जाता है। वहीं इस दिन सूर्य देव धनु राशि से लेकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति में अब गिनती के दिन बाकी हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए शानदार कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Quotes in Hindi, मकर संक्रांति पर अपनो को भेजें शानदार कोट्स

- मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

- सूरज की राशि बदलेगी,

बहुतों की किस्मत बदलेगी,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जो बस खुशियों से भरा होगा

हैप्पी संक्रांति 2023

- मुंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास,

दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।

Happy Makar Sankranti 2023 Quotes For Friends, दोस्तों को इन कोट्स से दें मकर संक्रांति की बधाई

- तिल हम हैं और गुड़ हैं आप,

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप,

मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत,

Happy Makar Sankranti 2023

- सपनों को लेकर मन में,

उड़ायेंगे पतंग आसमान में,

ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,

जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

- सूरज की राशि बदलेगी, कुछ का नसीब बदलेगा,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जब हम सब मिल कर खुशियाँ मनाएंगे।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

Happy Makar Sankranti 2023 Quotes For Relatives, रिश्तेदारों को इन कोट्स से दें मकर संक्रांति की बधाई

- मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

नदी के किनारे सूरज की लाली,

ज़िन्दगी में आये खुशियों की बहार,

आपको मुबारक हो संक्रांति का त्यौहार

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

- गुड़ की मिठास,

पतंगों की आस,

संक्रांति में मनाओ जम कर उल्लास

मकर संक्रांति 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

- मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL,

उड़ी पतंग और खिल गया DiL,

चलो मिलकर बांटे खुशियां संग।

हैप्पी संक्रांति 2023

ऊपर दिए इन शानदार कोट्स से आप अपनों को मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article