Happy Maha Ashtami 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: देशभर में नवरात्रि के त्योहार की धूम है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस बार 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हुई है जो 05 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि कल यानी 03 अक्टूबर को है। अष्टमी तिथि के दिन मां गौरी की विधि- विधान से पूजा होती है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं तथा अपने घर में कन्या पूजा करते हैं। इसी के साथ घर में हवन किया जाता है। अष्टमी के शुभ दिन पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को बधाई देने के लिए इन मैसेज, शायरियों को भेज सकते हैं। माता रानी आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती
की आपकी हर मनोकामना हो पूरी
मैया बुलाले नवरात्रे में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखो में,
नाचेंगे हम सब जगराते में।।
महाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं
पग पग में फूल खिले
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले
कभी न हो दुखों का सामना
दुर्गा अष्टमी की आपको शुभकामना
शेरों वाली मैया के दरबार में
दुःख दर्द मिटाये जाते हैं
जो भी दर पर आते हैं
शरण में ले लिए जाते हैं
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2022
मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं
माता आई है, खुशियों के भंडार लाई है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
हे माँ तुमसे विश्वास ना उठने देना
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊ
चारो ओर अँधेरा ही अँधेरा घना पाऊ
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना
शुभ दुर्गा अष्टमी 2022
दूर की सुनती है
माँ पास की सुनती है
माँ तो आखिर माँ है
माँ तो हर मजबूर की सुनती हैं।
हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2022
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
