लाइफस्टाइल

Karwa Chauth par Shayari in Hindi: चांद की चमक के साथ, सांसों की महक के साथ...इन दिलकश शायरी से पार्टनर को कहें हैप्पी करवा चौथ

Karwa Chauth Wishes Shayari in Hindi: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ खास महत्व रखता है। करवा चौथ प्रेम और समर्पण का त्योहार है, इसलिए इस खास अवसर पर पार्टनर एक-दूसरे को प्यार के प्रतीक करवा चौथ की खूबसूरत संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देते हैं।

Image

Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Shayari in Hindi

Karwa Chauth 2024 Wishes Shayari in Hindi, (करवा चौथ शायरी ), Happy Karva Chuth Shayari Images, Photos, Wallpapers: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी मायने रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर को पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। लोग करवा चौथ की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी शायराना अंदाज में अपने पार्टनर को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें करवा चौथ की शुभकामना शायरी हिंदी में:

1. चांद की चमक के साथ

सांसों की महक के साथ

श्रद्धा की रात लिए

विश्वास की सौगात लिए

पति की मंगल कामना लिए

आई है यह खास रात।

हैप्पी करवा चौथ डियर!

2

Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Shayari

2. जो मेरी हर मुस्कान की वजह है,

जो मेरी सारी खुशियों की वजह है,

ऐसे प्रिय पतिदेव को

करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

3. आज फिर आया है मौसम प्यार का

ना जाने कब होगा दीदार चांद का

पिया मिलन की रात है ऐसी आई

आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।

Happy Karwa Chauth 2024

4. मेहंदी लगाया है हाथों पर

और माथे पर सिंदूर लगाया है

पिया आजा पास हमारे

देख चांद भी निकल आया है।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

3

Happy Karwa Chauth 2024

5. सुख-दुःख में हम-तुम

हर पल साथ निभाएंगे

एक जन्म नहीं सातों जन्म

पति-पत्नी बन आएंगे।

Happy Karwa Chauth 2024

6. जो मेरी हर मुस्कान की वजह है,

जो मेरी सारी खुशियों की वजह है,

ऐसे प्रिय पतिदेव को

करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

7. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी

वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए

हमारे जीवन में प्यार की रागिनी।

करवा चौथ की शुभकामनाएं डियर !

4

Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Shayari

8. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी

वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए

हमारे जीवन में प्यार की रागिनी !

करवा चौथ की शुभकामनाएं डियर।

9. हर जीवन में आपका संग मिले

इसी जोड़े में हर जीवन मिले

कोई और तमन्ना ना हो मेरी

जब भी याद करूं तुम्हें

आप हमेशा मेरे पास मिले।

Happy Karwa Chauth 2024

5

Happy Karwa Chauth Shayari

10. आज फिर आया है मौसम प्यार का

ना जाने कब होगा दीदार चांद का

पिया मिलन की रात है ऐसी आई

आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

11. व्रत रखा है मैंने

बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ

हो लंबी उम्र तुम्हारी

हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ।

12. खुशी से दिल को आबाद करना

गम को दिल से आजाद करना

बस एक गुजारिश है आपसे

जिंदगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना।

Happy Karwa Chauth 2024

उम्मीद है आपको करवा चौथ की ये शुभकामना शायरियां पसंद आई होंगी। अगर आपको करवा चौथ के ये शुभकामना संदेश पसंद आए हों तो आप इन्हें भेजकर अपने पति या पत्नी को हैप्पी करवा चौथ बोल सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article