लाइफस्टाइल

Indian Army Day Wishes: सीमा पर तैनात देश के जवानों को दिल से दें ये संदेश, गर्व से मनाएं ये दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 02:51 AM IST

Indian army day wishes: 15 जनवरी के दिन साल 1949 में भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम करियप्पा बने थे। इसीलिए हर साल इस दिन को सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केएम करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल भी बने थे। इस अवसर पर आप देश के जवानों को संदेश भेज सकते हैं।

Image

जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए सेना दिवस पर भेजें ये मैसेज

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय सेना दिवस 2023 के लिए शुभकामनाएं और संदेश
  • भारतीय सेना दिवस 2023 के अवसर पर भेजें मैसेज
  • 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे मनाया जाता है


Indian army day wishes: सेना दिवस के खास मौके पर आर्मी के जाबाजों को उनके शौर्य और बलिदान के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश सैनिकों को बधाई देता है। यह 75वां सेना दिवस उन लोगों को याद करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया और जिन्होंने दूसरों के अनुसरण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत द्वारा अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारतीय सेना राष्ट्रीय सेना में विकसित हुई। आप आर्मी डे के अवसर पर सैनिकों को मैसेज भेजकर उनके मनोबल को और बढ़ा सकते हैं।

सेना दिवस के लिए बधाई संदेश-

-हमारा झण्डा इसलिए नहीं फहराता है कि हवा चलती है, यह हर उस जवान की आखिरी सांस से फहराता है जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों को भी त्याग कर देते हैं।

-योद्धा पैदा नहीं होते बल्कि भारतीय सेना में तैयार होते हैं। भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।

-अद्भुत भारतीय सेना को सेना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम नागरिकों के लिए आपके कर्तव्य और बलिदान के लिए धन्यवाद। जय हिन्द

-नाज है हमें उन वीरों पर, जो तैनात हैं सरहद पर और दुश्मन को घुसकर मारते हैं, देश की शान बढ़ाते हैं। जय हिंद।

-वतन के वास्ते जीना,वतन के वास्ते मरना,वतन पे जां फिदा करना, प्रभु हमको सिखा देना।जय हिंद, इंडियन आर्मी।

-सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो तुम निडर डरो नहीं और तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो। धीर तुम बढ़े चलो!

-भारतीय सेना का फर्ज देश के लिए लड़ना है, लेकिन हमारा काम उन्हें सपोर्ट करना और उनसे प्यार करना है। जय हिंद।

-आर्मी डे हमें हमेशा हमारे उन सभी नायकों को याद कराता है, जो हमें सुरक्षित रखने के लिए मजबूत दीवार की तरह खड़े रहते हैं। भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।

-आइए हम सभी सेना दिवस पर देश के सभी जवानों को उनकी बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति के लिए सलाम करें।

यह अवसर हमारे देश के सैनिकों की उपलब्धियों के लिए जश्न मनाता है, जिन्होंने निस्वार्थ देश की सेवा, भाईचारे सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया है। भारतीय सेना महाशक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए दुनिया की शीर्ष सेनाओं में शुमार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article