Happy Hariyali Teej 2026 Wishes Quotes in Hindi: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। तीज के मौके पर घर-परिवार में भी अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
हरियाली तीज आते ही महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं। कोई नई साड़ी या हरे रंग का लहंगा पहनने की तैयारी करता है तो कोई हाथों में मेहंदी रचाता है। हरी चूड़ियां, बिंदी और सोलह श्रृंगार के साथ महिलाएं इस त्योहार को पूरे उत्साह से मनाती हैं। कई जगहों पर महिलाएं एक साथ झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और अपनी सखियों के साथ खूब मस्ती करती हैं।
यह त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाने का भी मौका देता है। इस दिन लोग अपनी बहनों, सहेलियों, भाभियों और रिश्तेदारों को तीज की शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो प्यारे मैसेज, कोट्स या WhatsApp स्टेटस शेयर कर सकते हैं। इन संदेशों के जरिए आप उनके जीवन में खुशहाली, प्रेम और सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
Hariyali Teej 2026 Wishes in Hindi
1- जिस तरह मानसून प्रकृति में लेकर आता है नया जीवन
हरियाली तीज भी आप सभी की जिंदगी में
लेकर आए नई शुरुआत, नए अवसर, ढेरों खुशियां।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- आया हरियाली तीज का त्योहार
हर पेड़ पर लगे हैं झूले
ढेर सारी गुझियों की बहार
दिलो में सबके प्यार है।
हैप्पी हरियाली तीज 2026
3- शंकर भगवान की बरसेगी कृपा
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
आओ सखियों मनाएं सब मिलकर
हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की ढेरों बधाई!
4- आयो रे आयो तीज का पर्व आयो
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो।
हैप्पी हरियाली तीज 2026
5- पेड़ों पर लगे हैं झूले
सावन की बरसे रिमझिम फुहार
मुबारक हो आप सबको तीज का ये त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
6- लाल-लाल मेहंदी से रची हथेलियां
हाथों में खनकती हरी-हरी चूड़ियां
माथे पर सजी हरी-लाल बिंदिया
आपके जीवन में ऐसे ही बना रहे प्यार।
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई !
7- प्यार, उमंग और हरियाली तीज का खास एहसास
हमारी तरफ से मुबारक हो आपको
प्यार का पर्व हरियाली तीज का त्यौहार !
हैप्पी हरियाली तीज !
8- फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक
यह प्यारा तीज का त्यौहार !
Happy Hariyali Teej 2026
9- बारिश की बूंदे इस सावन में
फैलाएं चारों ओर हरियाली
ये हरियाली का त्यौहार ले जाए
हर कर आपकी सब परेशानी !
हरियाली तीज की बधाई !
10- भगवान शिव की कृपा होगी,
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार!
Happy Hariyali Teej
हरियाली तीज सिर्फ व्रत और पूजा का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्यार, रिश्तों और खुशियों को साथ लेकर आता है। इस दिन अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा सकती है। तो इस तीज पर अपने खास लोगों को दिल से बधाई दें और त्योहार की खुशियां उनके साथ बांटें।
